गया से बेंगलुरु तक 4,424 किलोमीटर की उड़ान भरेगा सेना का माइक्रोलाइट विमान अभियान, 35 जगहों से गुजरेगी टीम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय सेना का माइक्रोलाइट विमान अभियान राष्ट्रीय एकता और साहसिक भावना को बढ़ावा देने के लिए गया से बेंगलुरु तक 4,424 किमी की यात्रा पर निकला है. यह 35 गंतव्यों से गुजरेगा.

विज्ञापन

Patna News: भारतीय सेना की माइक्रोलाइट विमान अभियान यात्रा सोमवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया से रवाना हुई. इस हवाई साहसिक अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना और देशभर में साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है. अभियान के तहत टीम देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए 4,424 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 35 गंतव्यों तक पहुंचेगी. अभियान का समापन बेंगलुरु में होगा.

विज्ञापन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अभियान

आर्मी एडवेंचर विंग एवं आर्मी सर्विस कोर (एएससी) के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के माध्यम से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के गौरवशाली अवसर को भी याद किया जा रहा है. यात्रा के दौरान साहसिक भावना, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

अभियान के प्रमुख पड़ावों में अयोध्या, लखनऊ, झांसी, महू, भुज, पोरबंदर, दमन, गोवा, शिरडी और हासन शामिल हैं. बेंगलुरु में आर्मी सर्विस कोर की 12वीं रीयूनियन के अवसर पर इस अभियान का समापन होगा.

कर्नल राहुल मंकोटिया कर रहे टीम का नेतृत्व

अभियान का नेतृत्व टीम ‘फ्लाइंग रैबिट’ कर रही है. इसके प्रमुख कर्नल राहुल मंकोटिया अनुभवी माइक्रोलाइट पायलट हैं. टीम के नाम पांच एशियाई, 10 राष्ट्रीय और छह लिम्का बुक रिकॉर्ड सहित कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज हैं.

इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह, एवीएसएम, कमांडेंट, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गया और मेजर जनरल संदीप सिन्हा, एमजी एएससी, मुख्यालय पूर्वी कमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

गया का आर्मी एयरो नोडल सेंटर बना साहसिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र

गया स्थित आर्मी एयरो नोडल सेंटर भारतीय सेना का एक प्रतिष्ठित साहसिक प्रशिक्षण केंद्र है. यहां रक्षा बलों के कर्मियों को माइक्रोलाइट विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है. सैन्य कर्मियों में विमानन कौशल और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

मेजर जनरल संदीप सिन्हा माइक्रोलाइट विमानन के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं. वर्ष 1999 में गया में इस नोड की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. उनके प्रयासों से इस केंद्र ने सैन्य साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.

तकनीक, कौशल और रोमांच का संगम है माइक्रोलाइट विमानन

माइक्रोलाइट विमान हल्के और छोटे आकार के विमान होते हैं, जो सामान्यतः छोटे पिस्टन इंजन से संचालित होते हैं. इन्हें कम गति और कम दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया जाता है. इन विमानों को उड़ाने के लिए पायलट को मौसम, हवा की दिशा और गति पर लगातार नजर रखनी पड़ती है. क्रॉस विंड, बदलती वायु धाराओं और सीमित भार क्षमता जैसी चुनौतियां पायलट के कौशल, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता की परीक्षा लेती हैं.

सैन्य प्रशिक्षण में साहसिक गतिविधियों की अहम भूमिका

सैन्य प्रशिक्षण में साहसिक गतिविधियां जवानों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, साहस और मानसिक दृढ़ता बढ़ाने में मदद करती हैं. इनसे टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की योग्यता भी मजबूत होती है.

पवित्र छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्य की स्वर्णिम किरणों के साथ शुरू हुई यह अभियान यात्रा गया स्थित आर्मी एयरो नोडल सेंटर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के संदेश के साथ सैन्य विमानन एवं साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: पटना में छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था परिवार, पीछे से दो मंजिला मकान में हो गई 2 करोड़ चोरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन