फुलवारी शरीफ में 62 लाख की विकास योजनाओं का शंखनाद, 3 प्रोजेक्ट का उद्घाटन; जनसंवाद में जनता ने खोली समस्याओं की पोल

Updated:
विज्ञापन

जनसंवाद में जनता ने खोली समस्याओं

फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में 62 लाख रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया. विधायक श्याम रजक और नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम ने योजनाओं का शुभारंभ किया. जनसंवाद में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिला के फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में करीब 62 लाख रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का उद्घाटन शनिवार को विधायक श्याम रजक और नगर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम ने किया. इस मौके पर अल्वा कॉलोनी में उद्घाटन समारोह सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद अरमान मलिक ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अल्वा कॉलोनी और फैडरल कॉलोनी में होगा विकास कार्य

नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 स्थित अल्वा कॉलोनी में ए-वन शमशी इंस्टीट्यूट के बगल से इरफान भाई के घर तक आरसीसी नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. वहीं फैडरल कॉलोनी में नसीम साहब के मकान से मुन भाई के मकान तक नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण योजना समेत कुल तीन विकास योजनाओं का शुभारंभ हुआ.

जनसंवाद में लोगों ने विधायक के सामने रखीं समस्याएं

अल्वा कॉलोनी रोड नंबर दो में अरमान मलिक के आवास के निकट आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने नाला, गली और सड़क समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक श्याम रजक और नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम के सामने रखा. लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़क निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की.

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक श्याम रजक और नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम ने उनके समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मो. मिनहाज, कैश अनवर, खुर्शीद आलम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. लोगों ने क्षेत्र में विकास योजनाओं के शुरू होने पर खुशी जताई और अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन