ePaper

एशिया कप: पाकिस्तानी हॉकी टीम आएगी बिहार! राजगीर के सारे होटल बुक, सुरक्षा के होंगे कड़े उपाय

Updated at : 04 Jul 2025 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
hockey asia cup 2025

सांकेतिक फोटो (File)

Asia Cup 2025: पाकिस्तान की हॉकी टीम बिहार के राजगीर आएगी. एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भी खेलेगी. राजगीर के सारे होटल इसके लिए बुक कर लिए गए हैं. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जाएंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान की हॉकी टीम बिहार आएगी. बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप होने जा रहा है. अगले महीने जूनियर हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता भी है. पाकिस्तान की टीम को भारत आकर इन दोनों टुर्नामेंट में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा. हॉकी एशिया कप अगले ही महीने 29 अगस्त से शुरू होने वाली है जबकि जूनियर हॉकी विश्व कप इसी साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में होगा.

पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आएगी

सितंबर में भारत की मेजबानी में क्रिकेट का एशिया कप आयोजन होना है. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आने की उम्मीद नहीं के बराबर ही है. लेकिन पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले हॉकी का एशिया कप और नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में खेलने से नहीं रोका जाएगा. खेल मंत्रालय के सूत्र ने यह जानकारी दी है.

ALSO READ: पटना में किराए के फ्लैट से हाईप्रोफाइल जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, हर महीने बदलती थीं लड़कियां…

बिहार के राजगीर में होगा एशिया कप

पाकिस्तान की हॉकी टीम बिहार में टुर्नामेंट खेलने आएगी. बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हॉकी का एशिया कप होना है. इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी. वहीं जूनियर हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा. मंत्रालय के इस फैसले से सितंबर में होने वाले निशानेबाजी जूनियर विश्व कप और उसी के आसपास होने वाले विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी पाकिस्तान के हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया.

महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है राजगीर

राजगीर में पिछले साल महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन पिछले साल हुआ था. जिसमें दूसरे देशों से हॉकी की टीम पहुंची थी. बिहार ने यह सफल आयोजन कराकर अपनी अलग पहचान बनायी. अब अगले महीने हॉकी का एशिया कप होना है. जिसमें पाकिस्तान की टीम भी पहुंचेगी. बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच यह आयोजन कराया जाएगा. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पनपे तनाव के बाद पाकिस्तान हॉकी टीम के भारत आने पर संदेह था.

राजगीर के सारे होटल बुक, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

हीरो एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए राजगीर में तैयारी जोरों पर है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि हॉकी टीमों के रहने की व्यवस्था राजगीर में ही होगी. राजगीर के सभी होटल बुक कर लिए गए हैं. वहीं राजगीर खेल परिसर में ग्राउंड भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार है. ग्रांउड में फ्लड लाइट भी लगायी गयी है. प्रतियोगिता के लिए लोगो का अनावरण इसी महीने हो जाएगा. वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत की मेजबानी में खेलेगी. यह हॉकी के लिए अच्छा है. सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए जाएंगे.

क्रिकेट टीम पर रोक, हॉकी टीम को अनुमति क्यों?

दरसअल, क्रिकेट टुर्नामेंट ओलंपिक चार्टर के अंतर्गत नहीं आता है इसलिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भारत आने से रोकने पर ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन नहीं होता है और भारत पर कार्रवाई का कोई खतरा नहीं है. जबकि हॉकी के टुर्नामेंट में आने से रोकना ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा और भारत पर कार्रवाई का खतरा रहेगा. इसलिए हॉकी टीम को रोक नहीं लगायी जा सकती है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन