ePaper

परिवार को बंधक बना 50 हजार नकद व ढाई लाख के गहने लूटे

Updated at : 30 Nov 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
परिवार को बंधक बना 50 हजार नकद व ढाई लाख के गहने लूटे

Patna News : वार्ड तेईस में रेलवे यार्ड के दक्षिण खेत में बने मकान में गुरुवार की देर रात दो बजे नकाबपोश पांच बदमाशों ने छत के सहारे घर में घुस गृहस्वामी और उसके पत्नी, दो बच्चों को बंदूक की नोक पर कब्जे में लेकर पचास हजार नगद व ढाई लाख के जेवर लूट लिये.

विज्ञापन

फतुहा. वार्ड तेईस में रेलवे यार्ड के दक्षिण खेत में बने मकान में गुरुवार की देर रात दो बजे नकाबपोश पांच बदमाशों ने छत के सहारे घर में घुस गृहस्वामी और उसके पत्नी, दो बच्चों को बंदूक की नोक पर कब्जे में लेकर पचास हजार नगद व ढाई लाख के जेवर लूट लिये. पीड़ित मकान मालिक सुरजकांत रवि ने बताया कि परिवार के साथ घर में सोए थे. रात के करीब दो बजे मकान की छत के सहारे पांच हथियारबंद लुटेरे घर में घुस गये और मुझे और पत्नी और दो बच्चाें को हथियार के बल पर चौकी पर बैठा कब्जे में ले लिया और गोदरेज के ताला खुलवा कर उसमें रखे पचास हजार नगद और एक सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका और जिउतिया सहित लगभग तीन लाख के समान लूट लिये. जाते-जाते कहा कि शोर करोगे तो गोली मार देंगे. पांच लुटेरों में तीन नकाबपोश थे और दो का चेहरा खुला हुआ था. लुटेरों के जाने के बाद घर से बाहर निकल आसपास के लोगों को उठाया और फतुहा थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही फतुहा की 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पीड़ित गृह स्वामी ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन