महिला से सोने की चेन झपटी

Updated:
विज्ञापन

दनियावां गांव में हाइस्कूल के पीछे ढलाई सड़क पर बाइक पर सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से डेढ़ भर की सोने की चेन झपट ली.

विज्ञापन

दनियावां. शनिवार की दोपहर साढ़े बारह बजे थाना क्षेत्र के दनियावां गांव में हाइस्कूल के पीछे ढलाई सड़क पर बाइक पर सवार दो उचच्कों ने एक महिला के गले से डेढ़ भर की सोने की चेन झपट ली. और गांव से मेन रोड पकड़कर फतुहा की ओर भाग गये. बताया जाता है कि रोजाना की भांति पश्चिम बंगाल के बर्दवान की रहने वाली अल्ट्राटेक कर्मी देवव्रत दान की पत्नी सुमोना दान स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने 10 वर्ष के बच्चे को दनियावां बाजार से लेकर दनियावां गांव सीताराम सिंह के मकान में लिए डेरा लौट रही थी. दानियवां हाइस्कूल के पीछे वाले गेट के पास पहुंची की एक बाइक पर सवार दो अपराधी महिला के गले से डेढ़ भर की सोने का चेन झपट फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही दनियावां पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी. आसपास के सीसी टीवी के कैमरे को खंगालने में लगी, जिसमें बाइक सवार अपराधियों की तस्वीर पुलिस के हाथ लग गयी है. दनियावां में इस तरह की पहली चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन