पटना: दीघा में आपसी विवाद में सगे भाई ने रची दुकानदार की हत्या की साजिश, गयाजी से निरंजन गिरफ्तार, पत्नी और डॉक्टर की तलाश

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

पटना के दीघा में गैस रिपेयरिंग दुकानदार सुरेंद्र साव की हत्या के मुख्य आरोपी भाई निरंजन साव को पुलिस ने गया से गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद थी वजह।

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना के दीघा थाना क्षेत्र के बांसकोठी गेट नंबर 95 इलाके में एक अगस्त की रात गैस रिपेयरिंग एंड वेल्डिंग दुकानदार सुरेंद्र साव की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके सहोदर भाई निरंजन साव को गयाजी से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में कांट्रैक्ट किलरों की मदद से सुरेंद्र साव की हत्या करायी गयी थी. मामले में अब निरंजन साव की पत्नी कंचन देवी और डॉक्टर अशोक कुमार की तलाश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिश्तेदार के घर छिपा था आरोपी, गुप्त सूचना पर दबोचा

हत्या के बाद से पुलिस लगातार निरंजन साव की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह गयाजी जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

पांच धूर जमीन के लिए बिगड़ा भाइयों का रिश्ता

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र साव और निरंजन साव दोनों सगे भाई हैं और बांसकोठी में जमीन व मकान है. सुरेंद्र साव का भी उसमें हिस्सा था. निरंजन अपने हिस्से की जमीन और मकान बेच चुका था और सुरेंद्र पर भी अपने हिस्से की संपत्ति बेचने का दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच लगातार विवाद होता था. पिछले साल भी सुरेंद्र साव ने निरंजन और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दीघा थाने में दर्ज कराया था.

दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली

एक अगस्त की रात सुरेंद्र साव अपनी गैस रिपेयरिंग एंड वेल्डिंग की दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद सुरेंद्र के परिजनों की शिकायत पर निरंजन साव, उसकी पत्नी कंचन देवी समेत अन्य के खिलाफ दीघा थाने में मामला दर्ज किया गया था.

पत्नी और डॉक्टर की तलाश में पुलिस

दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की वजह सामने आयी है. नामजद आरोपी निरंजन साव को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसकी पत्नी कंचन देवी और डॉक्टर अशोक कुमार की तलाश की जा रही है. पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों और कांट्रैक्ट किलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन