पटना : 20 अक्टूबर को गंगा में नावों के परिचालन पर रोक, जानें वजह
Ai जेनरेटेड इमेज
Patna Ganges Ban on Boat : पटना में विजयादशमी के अवसर पर गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. जानें प्रतिबंध की अवधि.
Patna Ganges Ban on Boat : विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना में गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. पटना सदर की एसडीओ कृतिका मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर को नावों के परिचालन पर रोक रहेगी. यह प्रतिबंध मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा.
मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा स्नान करने पहुंचते हैं श्रद्धालु
20 अक्टूबर को विजयादशमी है. इसके बाद दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं के निजी नावों के माध्यम से नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आने-जाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.
ओवरलोडिंग से हादसे की आशंका
प्रशासन को आशंका है कि इस दौरान नाविक यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता से अधिक रख सकते हैं. नावों पर ओवरलोडिंग होने से नदी में दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नावों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.
मूर्ति विसर्जन समाप्त होने तक लागू रहेगा प्रतिबंध
पटना सदर एसडीओ कृतिका मिश्रा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नावों के परिचालन पर प्रतिबंध 20 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. इसका उद्देश्य विसर्जन के दौरान गंगा नदी में संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
Also Read : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात शुभम के पैर में मारी गोली
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए