कैंपस : विभिन्न विभागों में मनाया गया फ्रेशर्स डे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 6:53 PM
मगध महिला कॉलेज में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओर से फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया.
संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओर से फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया. नये सत्र की छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों के साथ अपने विभाग के आयोजन में शामिल हुईं. सीनियर छात्राओं ने तिलक और गुलाब लगाकर छात्राओं का स्वागत किया. छात्राओं ने जहां एक ओर खुद का इंट्रोडक्शन दिया, वहीं दूसरी ओर अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया. सभी विभागों की एचओडी और टीचर्स ने मिस फ्रेशर्स के चयन में अपना योगदान दिया. पूरा कैंपस छात्राओं के स्वागत और प्रस्तुतियों से गुंज रहा था. कॉलेज की प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया है. इसमें चयनित फ्रेशर्स 14 सितंबर को आयोजित होने वाले कॉमन फ्रेशर्स का हिस्सा बनेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










