कुर्की करने पहुंची थी पुलिस, खबर मिलते ही मनेर के पूर्व मुखिया ने दानापुर थाने में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव
Former village head Arrested : मनेर में आर्म्स एक्ट मामले के फरार पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव ने कुर्की की कार्रवाई की सूचना पर दानापुर थाने में आत्मसमर्पण किया.
Former village head Arrested : पटना जिले के मनेर में आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय के निर्देश पर पुलिस उनके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी. इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने दानापुर थाना में सरेंडर किया. इसके बाद मनेर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस
मनेर में आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल थे. न्यायालय के निर्देश पर पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती करने उनके घर पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलने पर उन्होंने दानापुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया.
दानापुर थाने से गिरफ्तार कर मनेर लाई पुलिस
आत्मसमर्पण के बाद मनेर पुलिस ने पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर मनेर थाना लाया. वह नीलकंठ टोला गौरैया स्थान के निवासी हैं. मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि नृपेंद्र यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े कांड संख्या 256/26 में मामला दर्ज है. वह लंबे समय से फरार चल रहे थे.
पूर्व मुखिया पर पहले से भी दर्ज हैं कई मामले
थाना अध्यक्ष के अनुसार, आरोपी पूर्व मुखिया पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं. न्यायालय के निर्देश पर उनके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई थी. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
Also Read : पटना में 15 नवंबर से जीरो माइल की ओर दायें फ्लैंक पर दौड़ेंगी गाड़ियां, जाम से मिलेगी राहत
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए