दिवाली-छठ में घर जाना होगा आसान, पटना से दिल्ली-हावड़ा रूट की दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, पटना-दानापुर से दिल्ली, चंडीगढ़, हावड़ा रूट पर सीटें उपलब्ध. तुरंत बुक करें.

विज्ञापन

पटना. दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इनमें पटना और दानापुर से दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और हावड़ा सहित कई रूटों पर चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करा सकते हैं.

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि अब तक 103 जोड़ी ऐसी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी की जा चुकी है, जो पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलती हैं या यहां आकर समाप्त होती हैं. इसके अलावा पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में परिचालित की जा रही हैं. वहीं, 51 जोड़ी अन्य स्पेशल ट्रेनें ऐसी हैं, जो पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरती हैं.

पटना-दानापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम और परिचालन अवधि
02253पटना-नयी दिल्ली वंदे भारत, 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार
02254नयी दिल्ली-पटना वंदे भारत, 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार
02251पटना-नयी दिल्ली वंदे भारत, 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार
02252नयी दिल्ली-पटना वंदे भारत, 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार
04088नयी दिल्ली-पटना, 30 नवंबर तक प्रतिदिन
04087पटना-नयी दिल्ली, 1 दिसंबर तक प्रतिदिन
03257दानापुर-आनंद विहार, 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
03258आनंद विहार-दानापुर, 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार
03293पटना-आनंद विहार, 21 नवंबर तक प्रतिदिन
03294आनंद विहार-पटना, 22 नवंबर तक प्रतिदिन
04096आनंद विहार-पाटलिपुत्र, 29 नवंबर तक प्रतिदिन
04095पाटलिपुत्र-आनंद विहार, 30 नवंबर तक प्रतिदिन
04090नयी दिल्ली-दानापुर, 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार
04089दानापुर-नयी दिल्ली, 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार
04404शकूरबस्ती-पटना, 5 से 7 और 10 से 14 नवंबर तक
04403पटना-शकूरबस्ती, 6 से 8 और 11 से 15 नवंबर तक

पटना-दानापुर से चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए ट्रेनें

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम और परिचालन अवधि
04510चंडीगढ़-पटना, 6 नवंबर को
04509पटना-चंडीगढ़, 7 नवंबर को
04512चंडीगढ़-पटना, 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार
04511पटना-चंडीगढ़, 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
04616फिरोजपुर-पटना, 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
04615पटना-फिरोजपुर, 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार

पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम और परिचालन अवधि
03135सियालदह-पटना, 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
03136पटना-सियालदह, 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार
03511आसनसोल-पटना, 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
03512पटना-आसनसोल, 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
02024पटना-हावड़ा, 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
02023हावड़ा-पटना, 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
03029हावड़ा-नटेसर, 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार
03030नटेसर-हावड़ा, 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार
03033हावड़ा-पटना, 6 और 11 नवंबर को
03034पटना-हावड़ा, 7 और 12 नवंबर को
03035हावड़ा-पटना, 7 नवंबर को
03036पटना-हावड़ा, 8 नवंबर को
03431भागलपुर-पटना, 9 से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार
03432पटना-भागलपुर, 9 से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार
03230पटना-खुर्दा रोड, 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार
03229खुर्दा रोड-पटना, 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार

त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से स्पेशल ट्रेनों की उपलब्धता का लाभ उठाने की अपील की है. टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय और सीटों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण काउंटर से प्राप्त की जा सकती है.

Also Read: धनतेरस पर पटना के ज्वेलरी बाजारों में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने सीसीटीवी और अलार्म की जांच की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन