पटना: बख्तियारपुर अग्निकांड में मृत महिलाओं का अंतिम संस्कार, गम में डूबा गांव

Updated:
विज्ञापन

बख्तियारपुर अग्निकांड में जान गंवाने वाली तीन महिलाओं का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है।

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के पुराने बाइपास के समीप शनिवार शाम मोटर-पार्ट्स दुकान में हुए भीषण अग्निकांड में मृत दुधमुंही बच्ची समेत तीन महिलाओं का अंतिम संस्कार रविवार को बेहद गमगीन माहौल में किया गया. अग्निकांड में अब्बू महमतपुर निवासी पंकज कुमार की मां गीता देवी (65), पत्नी रीमा देवी (35) और छह माह की भगिनी की मौत हो गयी थी. वहीं, पंकज की बहन मोनी देवी ने छत से कूदकर अपनी जान बचायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां और पत्नी को परिजनों ने दी मुखाग्नि

ग्रामीणों के अनुसार गीता देवी को उनके पुत्र पप्पू कुमार ने मुखाग्नि दी, जबकि रीमा देवी को पति पंकज कुमार ने मुखाग्नि दी. छह माह की बच्ची के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया. अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं.

पूरे इलाके में मातम का माहौल

हृदय विदारक घटना से अब्बू महमतपुर गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस अग्निकांड में पंकज कुमार ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो दिया. वहीं, मोटर-पार्ट्स दुकान में लगी आग से उसकी जमा पूंजी और दुकान का पूरा सामान भी जलकर खाक हो गया. परिवार पर एक साथ आयी इस दोहरी त्रासदी से ग्रामीण भी शोक में हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन