ePaper

बिहार के IPS अधिकारी की फेक आईडी बनाकर करता अश्लील चैटिंग, नौकरी दिलाने के नाम पर होती गंदी डिमांड, गिरफ्तार

Updated at : 03 Jul 2021 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के IPS अधिकारी की फेक आईडी बनाकर करता अश्लील चैटिंग, नौकरी दिलाने के नाम पर होती गंदी डिमांड, गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के निशाने पर अब बिहार के वीआईपी और पुलिस अधिकारी भी हैं. ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें पुलिस अधिकारियों को साइबर फ्रॉड अपने निशाने पर ले रहे हैं. मुजफ्फरपुर में तैनात एक आईपीएस अधिकारी को भी इसका शिकार बना लिया गया. यूपी के साइबर फ्रॉड ने उनकी फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसका दूरूपयोग किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार भी किया गया है.

फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह आजकल काफी सक्रिय हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात एक आईपीएस सैयद इमरान मसूद का भी किसी ने फेक आइडी बना लिया. ये बात तब सामने आयी जब लड़कियों के साथ अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और यूपी के चंदौली से ये हरकत करने वाले फ्रॉड सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइबर फ्रॉड सद्दाम हुसैन ने आइपीएस अधिकारी सैयद इमरान मसूद का फेक फेसबुक अकाउंट बनाया. इसमें उसने अधिकारी इमरान मसूद की वर्दी में तस्वीर और डिटेल चुराकर लगाए. इसके बाद लड़कियों को निशाना बनाया गया. उनके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे गए. कई लड़कियां इस झांसे में आ भी गयी. उसके बाद फ्रॉड ने लड‍़कियों से अश्लील चैट करना शुरू कर दिया. नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे गंदी तस्वीरें मंगाने लगा. वो अपनी गंदी तस्वीरें भी लड़कियों को भेजता.

Also Read: Twitter ने भारत के नक्शे में किया छेड़छाड़ तो पटना की अदालत तक पहुंचा मामला, एमडी के खिलाफ केस दर्ज

आइपीएस मसूद को इसके बारे में कुछ भनक नहीं लगा. वो अपने काम में लगे रहे. लेकिन जब कई मामले सामने आने लगे तो उनकी जानकारी में ये बात आई. मामले की छानबीन के बाद सारी सच्चाई सामने आई. फेसबुक की मदद से पुलिस ने सद्दाम का ठिकाना पता कर लिया. जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी के चंदौली से आरोपित सद्दाम को दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन