Expressway In Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेस-वे ! इस जिले से गुजरेगा, रांची, बनारस और कोलकाता की दूरी होगी कम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 May 2025 10:46 AM
Expressway In Bihar: चुनावी साल में बिहारवासियों के राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से भी सौगातें दी जा रही है. इस बीच भारतमाला परियोजना 319 डी के तहत वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. यह एक्सप्रेस वे गयाजी से गुजरेगा, जिसकी लंबाई 33.5 किलोमीटर होगी.
Expressway In Bihar: बिहार में 2025 के आखिर में ही विधानसभा का चुनाव होना है, जिसे लेकर तमाम तैयारियां राजनीतिक नेताओं की ओर से की जा रही है. इस बीच बिहार की जनता को कई सौगातें भी दी जा रही है. राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार एक के बाद एक तोहफे जनता को दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात बिहार को दी गई है. दरअसल, यह सौगात बिहार के गयाजी को मिली है. गया के अति नक्सल प्रभावित डुमरिया और इमामगंज प्रखंड क्षेत्र से भारतमाला परियोजना 319 डी के तहत वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के निर्माण का फैसला लिया गया है.
रांची, बनारस और कोलकाता जाना होगा आसान
बता दें कि, वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के बनने से बिहार के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. दरअसल, इस एक्सप्रेस-वे का करीब 33.5 किलोमीटर गयाजी से गुजरने के कारण आस-पास के राज्यों में पहुंचना आसान हो जाएगा. रांची, बनारस और कोलकाता की दूरी कम हो जायेगी. खबर की माने तो, डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा पंचायत के अनवर सलैया गांव से यह एक्सप्रेसवे होकर औरंगाबाद, झारखंड सीमा के संग्रामपुर गांव तक जाएगी. यह भी जानकारी सामने आई है कि, जमीन अधिग्रहण का काम हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा.
इस कंपनी को मिली निर्माण की जिम्मेदारी
इधर, यह भी बता दें कि, वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण की जिम्मेदारी जीआर इंफ्रा ग्रिल कंपनी को दी गई है. गया जिले के कुल 29 मौजा शामिल हैं. दरअसल, वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है. करीब 45 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र में आता है और फॉरेस्ट एरिया में 60 मीटर चौड़ी जमीन अधिग्रहित की गई है. तो वहीं प्राइवेट लैंड में 70 मीटर अधिग्रहण हुआ है.
सड़क की इतनी होगी चौड़ाई
बता दें कि, इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है. सड़क की चौड़ाई की बात करें तो, वह 36 मीटर की होगी. जिसका इंटरचेंज बसेता गांव में होगा. जहां से गाड़ियां एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगी और उतरेंगी. इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि, झारखंड सीमा से पहले एक रेस्ट एरिया बनेगा, जिसमें पार्किंग, रेस्टोरेंट, होटल, शौचालय आदि की सुविधा होगी. वहीं, भारत माला परियोजना के तहत डुमरिया और इमामगंज के जंगल पहाड़ वाले क्षेत्र से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा, जो वाराणसी से कोलकाता को जोड़ेगा. इस एक्सप्रेस-वे के बनने से लोग कोलकाता 6 घंटे में तो वहीं बनारस 2 घंटे में पहुंच सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










