कैंपस : टीके घोष एकेडमी में डीपीओ श्याम नंदन को विदाई समारोह में किया गया सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अभियान पटना जिला के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्ति के बाद डीपीओ श्याम नंदन के सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अभियान पटना जिला के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्ति के बाद डीपीओ श्याम नंदन के सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया. शहर के अशोक राजपथ स्थित टीके घोष एकेडमी में आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उनके बेहतर कार्यकाल की चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर टीके घोष अकेडमी के प्राचार्य दीपक यादव ने अंग वस्त्र व बुके देकर एक ओर जहां डीपीओ श्याम नंदन को सम्मानित किया, वहीं उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने स्तर से अंग वस्त्र डायरी पुष्पगुच्छ व अन्य सामग्री उपहार स्वरूप देकर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर बांकीपुर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय बड़ा अस्पताल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, कन्या मध्य विद्यालय बड़ा अस्पताल की प्रधानाध्यापिका चंद्र रेखा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत कुमार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के वार्डन राकेश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन