विधानसभा परिसर में बनेगा डिजिटल संग्रहालय, पांच गैलरियों में दिखेगा बिहार का इतिहास
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में डिजिटल संग्रहालय बनेगा. इसमें पांच गैलरियों में बिहार का इतिहास दिखेगा.गैलरियों में बिहार का लोकतंत्र, अब तक के राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उत्कृष्ट विधायक एवं विधानमंडल पुस्तकालय में रखे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख को प्रदर्शित किया जायेगा.
विज्ञापन
संवाददाता,पटना
आपके शहर में
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में डिजिटल संग्रहालय बनेगा. इसमें पांच गैलरियों में बिहार का इतिहास दिखेगा.गैलरियों में बिहार का लोकतंत्र, अब तक के राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उत्कृष्ट विधायक एवं विधानमंडल पुस्तकालय में रखे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख को प्रदर्शित किया जायेगा. संग्रहालय में एक ऑडिटोरियम भी होगा, जिसमें बिहार के इतिहास एवं बिहार विधानमंडल से जुड़े विषयों पर बनी लघु फिल्मों को प्रदर्शित किया जायेगा. शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की. बैठक में यह निर्णय हुआ कि डिजिटल संग्रहालय बिहार विधानमंडल के सदस्य, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी होगा. बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी व भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि उपस्थित रहे. बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान शिलान्यासित डिजिटल संग्रहालय के निर्माण संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई . भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित डिजिटल संग्रहालय से संबंधित एक प्रेजेंटेशन दिया गया. यह संग्रहालय विधानमंडल परिसर में विधानसभा उपभवन के समीप निर्मित होगा. बैठक में मुख्य वास्तुविद अनिल कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों सहित बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह एवं सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन