पटना में रहने वाला दिल्ली का कारोबारी हुआ Prostitution Racket का शिकार,बदनामी के डर से दिए 1.17 लाख रुपये

समाज में बदनामी के डर से व्यवसायी ने छह बार में 1.17 लाख रुपये साइबर बदमाशों के खाते में डाल दिये. लेकिन जब उनकी मांग बढ़ती गयी, तो व्यवसायी ने साइबर क्राइम सेल के साथ ही गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत की.
पटना के रहने वाले दिल्ली के एक व्यवसायी को टिंडर एप पर एक युवती से दोस्ती करना भारी पड़ गया. उस महिला ने व्यवसायी से फेसबुक लिंक और वाट्सएप नंबर ले लिया और फिर ऑनलाइन सेक्स का ऑफर देकर अश्लील स्क्रीन शॉट ले लिया. इसके बाद साइबर बदमाशों ने डरा-धमका कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. समाज में बदनामी के डर से व्यवसायी ने छह बार में 1.17 लाख रुपये साइबर बदमाशों के खाते में डाल दिये. लेकिन जब उनकी मांग बढ़ती गयी, तो व्यवसायी ने साइबर क्राइम सेल के साथ ही गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत की. व्यवसायी का घर पटना के एग्जीबिशन रोड में भी है.
टिंडर नये-नये लोगों से दोस्ती करने व मेलजोल बढ़ाने के लिए एप है. इसका इस्तेमाल कर लोग भारत के साथ ही विदेशों के लोगों से चैटिंग कर सकते हैं. इसी एप पर मौजूद युवती के प्रोफाइल की शक्ल में साइबर बदमाश ने व्यवसायी से दोस्ती कर ली. साथ ही प्यार होने का नाटक किया और फेसबुक लिंक और वाट्सएप नंबर ले लिया. व्यवसायी को लगा कि सही में युवती प्यार करती है और उसने अपना फेसबुक लिंक और वाट्सएप नंबर शेयर कर दिया.
इसके बाद व्यवसायी के वाट्सएप पर कुछ मैसेज आया और ऑनलाइन सेक्स का ऑफर दिया गया. व्यवसायी जब तैयार हो गये, तो साइबर बदमाशों ने वीडियो कॉल किया. उस कॉल में एक नग्न महिला बात कर रही थी. इसके बाद वह व्यवसायी को अपना कैमरा ऑन करके अपना फेस दिखाने को कहती है. व्यवसायी ने बिना कुछ सोचे-समझे कैमरा ऑन कर दिया. लेकिन कुछ देर बाद ही व्यवसायी को अपनी गलती का आभास होता है और वे कॉल कट कर देते हैं. इसी बीच उनके वाट्सएप पर कॉल का रिकॉर्ड वीडियो आ जाता है और आपत्तिजनक चित्र के स्क्रीनशॉट आते हैं.
इसी बीच उसे साइबर बदमाशों ने कॉल करना शुरू कर दिया. व्यवसायी ने कॉल रिसीव किया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को शेयर करने की धमकी दी. चूंकि साइबर बदमाशों ने उसका फेसबुक लिंक ले रखा था, जिसके कारण उसके तमाम परिजनों व दोस्तों की फेसबुक आइडी उनके पास आ चुकी थी. उसने उन परिजनों व दोस्तों को उस वीडियो व तस्वीरों को भेजने की धमकी देकर रुपये की डिमांड की. व्यवसायी ने डर कर छह बार में 1.17 लाख रुपये साइबर बदमाशों के खाते में डाल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




