कुएं में मिला लापता मासूम का शव, मचा कोहराम

Updated at : 18 Mar 2020 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं में मिला लापता मासूम का शव, मचा कोहराम

15 मार्च को अंकित घर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच वह अचानक गायब हो गया, इसके बाद परिवार के लोग काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका

विज्ञापन

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली बड़ी घटना घटी हैं. हसपुरा थाना क्षेत्र के पहरपुरा गांव के दिलीप पासवान का गायब मासूम पुत्र अंकित कुमार का शव कुआं में मिला है. पता चला कि 15 मार्च को अंकित घर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच वह अचानक गायब हो गया, इसके बाद परिवार के लोग काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका. इसके बाद अंकित को लापता हो जाने से सम्बंधित सूचना हसपुरा पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी. बुधवार की सुबह गांव के बधार स्थित एक कुआं से दुर्गंध आने की जानकारी मिली, जब परिजन वहा गए तो देखा कि अंकित का शव हैं, इसके बाद गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना हसपुरा पुलिस को दी गई . सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह घटना स्थल पहुचे और शव को कुआं से बाहर निकाला गया. इधर, परिजनों ने मासूम की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चे का शव देखकर परिजनों का होश उड़ गया. परिजन बच्चे को खोजबीन कर रहे थे, इसी दौरान घर वालों को कुआं में शव होने की सूना मिली तो परिजनों का होश उड़ गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस को बच्चे गायब होने की सूचना दी गई थी. जानकारी के अनुसार बच्चे 15 मार्च को बच्चे खेल रहा थ. बच्चे खेलने के दौरान गायब हो गया था. कुआं तक बच्चे कैसे पहुंचा है इसकी जांच पुलिस कर रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की. बच्चे की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन