घोसवरी में दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार
मोकामा. घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर में 45 वर्षीया दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
मोकामा. घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर में 45 वर्षीया दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित बीरन यादव को गिरफ्तार कर लिया. वह तारतर गांव का निवासी है. महिला टाल इलाके से जलावन चुनकर घर लौट रही थी. नदी पार करने के क्रम में आरोपित युवक ने उसका जबरन रास्ता रोक लिया. वहीं उसका जलावन छीनकर नदी में फेंक दिया. महिला को पकड़कर आरोपित नदी से थोड़ी दूर सुनसान जगह पर ले गया. पीड़िता के विरोध पर उसे पीट कर जान मारने की धमकी दी. जिससे वह डर गयी. रेप के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. थोड़ी देर बाद राहगीरों ने महिला को घर पहुंचाया. घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों से आपबीती सुनाई. घटना के दूसरे दिन परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपित के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा. पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए बाद सदर अस्पताल भेजा गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए