ePaper

COVID-19 In Patna : प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के इलाज की फीस आज हो सकती है तय, जानें कितने रूपए का भेजा गया प्रस्ताव...

Updated at : 14 Aug 2020 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 In Patna : प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के इलाज की फीस आज हो सकती है तय, जानें कितने रूपए का भेजा गया प्रस्ताव...

COVID-19 In Bihar पटना: पटना के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की दर आज निर्धारित हो सकती है. इसको लेकर जिला प्रशासन और सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अहम फैसले लिये जा सकते हैं. निजी अस्पतालों में हाल के दिनों में कोविड 19 के इलाज के नाम पर मनमानी राशि वसूलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. इसके बाद इलाज की राशि जल्दी तय करनी की मांग की जा रही थी.

विज्ञापन

पटना: पटना के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की दर आज निर्धारित हो सकती है. इसको लेकर जिला प्रशासन और सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अहम फैसले लिये जा सकते हैं. निजी अस्पतालों में हाल के दिनों में कोविड 19 के इलाज के नाम पर मनमानी राशि वसूलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. इसके बाद इलाज की राशि जल्दी तय करनी की मांग की जा रही थी.

दूसरे राज्यों के अस्पतालों की दर का अध्ययन किया गया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजी अस्पतालों में कोविड के इलाज की दर तय करने के लिए दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक के अस्पतालों की दर का अध्ययन किया गया है. इसके आधार पर आम लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए तय राशि का प्रस्ताव तैयार किया भी जा चुका है.

Also Read: Coronavirus In Bihar : पूर्व राज्यपाल के दामाद व बिहार के चर्चित IAS रहे रिटायर्ड अधिकारी की कोरोना से मौत, पटना एम्स में चल रहा था इलाज…
जिला प्रशासन अपने स्तर से इसे तय करने जा रहा

माना जा रहा है कि जिला प्रशासन पिछले कुछ दिनों से इंतजार कर रहा था कि स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर इसको लेकर कोई फैसला या दिशा निर्देश आ जाये. ऐसा नहीं होने की स्थिति में अब जिला प्रशासन अपने स्तर से इसे तय करने जा रहा है.

इलाज की राशि तय करने एक कमेटी का भी गठन

निजी अस्पतालों में कोविड 19 के इलाज की राशि तय करने को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया है. कमेटी की पिछले दिनों हुई बैठक में पटना सिविल सर्जन ने निजी अस्पतालों में इलाज की अधिकतम दर को लेकर एक प्रस्ताव भी दिया था.

इलाज की राशि का यह है प्रस्ताव

इस प्रस्ताव में कोविड मरीजों से प्रतिदिन सामान्य बेड का अधिकतम पांच हजार रुपये, आइसीयू का 10 हजार और वेंटिलेटर का 15 हजार रुपये लेने की बात कही गयी थी. लेकिन इस प्रस्ताव का कई निजी अस्पताल विरोध कर रहे हैं. आइएमए बिहार के प्रेसिडेंट डाॅ बीके कारक कहते हैं कि कई बड़े निजी अस्पतालों के लिए इस दर पर काम करने में मुश्किल आ सकती है. ऐसे में आइएमए, निजी अस्पतालों आदि विभिन्न पक्षों के साथ बैठ कर इस पर सहमति बनाकर कोई अंतिम फैसला लिया जाना चाहिए.

पटना सिविल सर्जन का बयान 

निजी अस्पतालों में कोविड 19 मरीजों के इलाज की दर बहुत जल्द निर्धारित कर दी जायेगी. इसको लेकर विभिन्न राज्यों के निजी अस्पतालों की दर का हमने अध्ययन भी किया है. कोरोना महामारी के इस दौर में मेरी सभी निजी अस्पतालों से अपील है कि वे नो प्राॅफिट नो लाॅस के सिद्धांत पर काम करें. यह समय मुनाफा कमाने का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करने का है.

डाॅ राजकिशोर चौधरी, सिविल सर्जन, पटना

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन