32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

COVID-19 Bihar : बिहार में कोरोना से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की पत्नी की मौत, पटना एम्स के कोविड वार्ड में थीं भर्ती…

पटना: प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम की 54 वर्षीय पत्नी विबून निशा का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया. वह कई दिनों से पटना एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती थी़. इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गयी़.

पटना: प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम की 54 वर्षीय पत्नी विबून निशा का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया. वह कई दिनों से पटना एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती थी़ इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गयी़.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा था़ इलाज

डॉक्टरों के मुताबिक 18 अगस्त से वह भर्ती थी़. इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी़. इलाज के समय उनको सांस लेने में तकलीफ के साथ ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज का लेवल बढ़ गया था़ साथ ही उनके किडनी में भी संक्रमण हो गया था़. गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने कोविड मरीजों के लिए बने आइसीयू वार्ड में भर्ती किया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा था़.

पटना एम्स में भर्ती थीं खुर्शीद आलम की पत्नी

एम्स के कोविड वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से खुर्शीद आलम की पत्नी विबून निशा को पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आइसीयू में उनकी मौत हो गयी़. कोरोना के साथ-साथ उनको बीपी, डायबिटीज, किडनी आदि बीमारी भी थी़. इधर निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है़.

संक्रमित आठ ठीक होकर घर लौटे

पटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को आठ संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया. वहीं, 12 नये संक्रमित मरीज भर्ती किये गये हैं. एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या अब 1725 हो गयी है. एपिडेमियोलॉजिस्ट ने बताया कि अस्पताल में 48 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है.

ट्रू नेट मशीन व रैपिड एंटीजन किट से सैंपल की जांच हुई

इधर, अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में गुरुवार को 84 मरीजों के सैंपल जांच के लिए संग्रह किये गये. इसमें विभाग में हुई जांच में दो संक्रमित मरीज मिले हैं. विभागाध्यक्ष सह नोडल पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि ट्रू नेट मशीन व रैपिड एंटीजन किट से सैंपल की जांच हुई. इसमें भी दो में बीमारी की पुष्टि हुई.

कोरोना का जिलावार आंकड़ा

कुल 142156

ठीक 124976

नया 1922

एक्टिव 16451

मौत 728

जिला कुल ठीक नया

पटना 21833 19538 255

मुजफ्फरपुर 6226 5318 113

भागलपुर 5782 4956 103

बेगूसराय 5486 4976 26

पूर्वी चंपारण 5269 4534 81

मधुबनी 4905 4059 121

गया 4779 4226 59

कटिहार 4723 4295 46

नालंदा 4699 4325 25

रोहतास 4496 4126 33

सारण 4460 3922 54

पूर्णिया 4263 3591 67

प चंपारण 3695 3224 41

भोजपुर 3643 3287 14

वैशाली 3538 3244 13

सहरसा 3489 2924 54

समस्तीपुर 3470 3010 46

अररिया 3388 2556 121

सीवान 3085 2802 29

बक्सर 2997 2745 22

गोपालगंज 2858 2446 37

औरंगाबाद 2842 2496 69

सीतामढ़ी 2780 2618 48

सुपौल 2628 2197 59

मुंगेर 2446 2214 10

जहानाबाद 2421 2191 28

दरभंगा 2399 2024 36

खगड़िया 2311 2181 21

किशनगंज 2269 1781 50

मधेपुरा 2235 1860 55

नवादा 2184 1973 18

लखीसराय 1837 1660 16

शेखपुरा 1780 1632 10

बांका 1747 1504 30

जमुई 1663 1422 26

अरवल 1383 1233 12

कैमूर 1348 1211 46

शिवहर 799 675 16

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें