CoronaVirus : रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बिहार में किसानों और डीलरों को दिया जायेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, करना होगा ये काम

बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा सोमवार को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार में लौटे बेरोजगारों, किसानों, प्रसार कार्यकर्ता व इनपुट डीलरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने हेतु राज्य के प्रखंड तकनीकी सहायक (बीटीएम) एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) के बीच ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्री पिको प्रोजेक्टर, हैंड हेल्ड डिवाईस आदि का वितरण किया गया. इस अवसर पर कृषि मंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ बीटीएम एवं एटीएम को ऑनलाइन प्रशिक्षण से संबंधित उपकरण वितरित किया.
पटना : बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा सोमवार को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार में लौटे बेरोजगारों, किसानों, प्रसार कार्यकर्ता व इनपुट डीलरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने हेतु राज्य के प्रखंड तकनीकी सहायक (बीटीएम) एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) के बीच ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्री पिको प्रोजेक्टर, हैंड हेल्ड डिवाईस आदि का वितरण किया गया. इस अवसर पर कृषि मंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ बीटीएम एवं एटीएम को ऑनलाइन प्रशिक्षण से संबंधित उपकरण वितरित किया.
कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार ने कहा कि देश में कोरोना के वजह से जारी लॉकडाउन के कारण बड़े पैमाने पर लोग पलायन के फलस्वरूप बाहर के राज्यों से बिहार लौटे हैं. इनके समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. राज्य में पहले से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार लोग हैं, जिन्हें रोजगार की आवश्यकता है. बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है तथा यहां कृषि के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. राज्य का कृषि क्षेत्र बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकता है. परन्तु इसके लिए सर्वप्रथम उन्हें प्रशिक्षित करने की आवश्यकता होगी.
प्रेम कुमार ने कहा कि पूर्व से बामेती एवं आत्मा के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध लगभग 23 रोजगारपरक विषयों पर कौशल प्रशिक्षण दिया जाता रहा है. परन्तु अभी लॉकडाउन की स्थिति में सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना संभव नहीं है. ऐसी परिस्थिति में राज्य के किसानों व बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उन्हें स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में आज राज्य के प्रखंड तकनीकी सहायक बीटीएम एवं एटीएम के बीच ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया. सभवतः बिहार पहला राज्य है जहां किसानों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है.
कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बामेती, बिहार, पटना एवं आत्मा द्वारा जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में उत्पन्न समस्याओं को देखते हए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कार्यों को ऑनलाइन कराने की व्यवस्था प्रारंभ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऑनलाईन के माध्यम से वेब एप के माध्यम से न्यूनतम 50 और अधिकतम 80 किसानों, प्रसार कार्यकर्ताओं व इनपुट डीलरों के साथ जुड़कर उनको वित्तीय वर्ष 2020-21 के स्वीकृत प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण माड्यूल बनाकर प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है.
Also Read: Coronavirus Pandemic, Bihar News Update : CM नीतीश का निर्देश, बाहर से बिहार आ रहे लोगों का अधिक से अधिक संख्या में कोरोना जांच करें
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बामेती द्वारा अब शीघ्र ही ऑनलाइन प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. प्रशिक्षक के रूप में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक साधन सेवी के रूप में इस ऐप से जुड़कर प्रशिक्षण का कार्य करेंगे. इसके लिए सर्वप्रथम ऐप को डाउनलोड करने के लिए लिंक www.bameti.org से प्राप्त कर सुविधानुसार इसे डेस्कटॉप अथवा मोबाइल पर इंस्टॉल करना होगा. इसके उपरांत इस पर निबंध कराना होगा बाद बामेती से जुड़ने हेतु यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया जायेगा. आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से ऐप से जुड़कर प्रशिक्षणार्थी सीधा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और अपना फीडबैक भी ऑनलाइन ही बामेती को उपलब्ध करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




