Coronavirus in Bihar: बिहार के 38 जिलों में मिले 4071 नये कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 86812

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार के 38 जिलों में सोमवार को 4071 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसमें पटना जिला में सर्वाधिक 552 नये मामले शामिल है. नये कोरोना पॉजिटिवों के पाये जाने के बाद अब राज्य में कुल 86812 मामले हो गये हैं. राज्य के 16 जिलों में 100 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

विज्ञापन

पटना : बिहार के 38 जिलों में सोमवार को 4071 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसमें पटना जिला में सर्वाधिक 552 नये मामले शामिल है. नये कोरोना पॉजिटिवों के पाये जाने के बाद अब राज्य में कुल 86812 मामले हो गये हैं. राज्य के 16 जिलों में 100 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनमें बेगूसराय में 225 और पूर्वी चंपारण में 208 के अलावा अररिया में 123, भागलपुर में 195,बक्सर में 162, गया में 172, कटिहार में 164, मधुबनी में 143, मुजफ्फरपुर में 124, पूर्णिया में 119, रोहतास में 121, समस्तीपुर में 117, सारण में 106, वैशाली में 103 और पश्चिम चंपारण जिला में 112 नये केस पाये गये हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 24 घंटे के अंदर कुल 83314 सैंपल की जांच की गयी. इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 11 लाख 80 हजार 566 लोगों का सैंपल जांच कर लिया गया है. कोरोना पॉजिटिवों में अभी तक 57039 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं.

राज्य के अन्य जिलों में अरवल में 34, औरंगाबाद में 64, बांका में 39, भोजपुर में 78, दरभंगा में 36, गोपालगंज में 72, जमुई में 36, जहानाबाद में 57, कैमूर में 16, खगड़िया में 44, किशनगंज में 83, लखीसराय में 75, मधेपुरा में 73, मुंगेर में 83, नालंदा में 98, नवादा में 40, सहरसा में 91, शेखपुरा में 46, शिवहर में 22, सीतामढ़ी में 64, सीवान में 94 और सुपौल में 76 केस शामिल हैं.

इसके अलावा कोलकाता और रायचूर के एक-एक व्यक्ति का सैंपल पटना में पॉजिटिव पाया गया है. कुशीनगर के एक व्यक्ति का सैंपल पश्चिम चंपारण में तो गाजीपुर के एक व्यक्ति का सैंपल रोहतास में पॉजिटिव पाया गया है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन