कूच बिहार : राजस्थान के खिलाफ बिहार के पृथ्वी का शतक
मोइनुल हक स्टेडियम में खेली जा रही कूच बिहार ट्रॉफी के मैच के पहले दिन गुरुवार को बिहार ने राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट पर 255 रन बना कर अच्छी शुरुआत की. बिहार की ओर से पृथ्वी राज (128 रन) ने शतक और दीपेश गुप्ता (नाबाद 75) ने अर्धशतक बनाये.
पटना. मोइनुल हक स्टेडियम में खेली जा रही कूच बिहार ट्रॉफी के मैच के पहले दिन गुरुवार को बिहार ने राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट पर 255 रन बना कर अच्छी शुरुआत की. राजस्थान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन की खेल समाप्ति तक 79 ओवर में 3 विकेट पर 255 बनाये. बिहार की ओर से पृथ्वी राज (128 रन) ने शतक और दीपेश गुप्ता (नाबाद 75) ने अर्धशतक बनाये. पृथ्वी राज ने छक्का लगा कर अर्धशतक और चौका ठोक कर अपना शतक पूरा किया. पृथ्वी राज का कूच बिहार ट्रॉफी के इस सत्र में यह तीसरा शतक है. दीपेश गुप्ता 75 रन बना कर खेल रहे हैं. सत्यम 9 रन पर नाबाद हैं. दीपेश गुप्ता और पृथ्वी राज के बीच तीसरे विकेट के लिए 322 गेंद में 202 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए