तेज रफ्तार सियाज ने स्वीफ्ट डिजायर और बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

सचिवालय थाना क्षेत्र के हार्डिंग रोड पुल के नीचे रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार सियाज ने स्वीफ्ट डिजायर और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

– ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, कार सवार तीन युवक फरार – सचिवालय थाना क्षेत्र के हार्डिंग रोड पुल के नीचे घटना संवाददाता, पटना सचिवालय थाना क्षेत्र के हार्डिंग रोड पुल के नीचे रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार सियाज ने स्वीफ्ट डिजायर और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर जख्मी हो गया. वहीं सियाज कार टक्कर मारकर खुद डिवाइडर से टकरा गयी. घटना के बाद सियाज सवार तीन युवक फरार हो गये और ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक थाना और सचिवालय थाने की पुलिस पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार सियाज कार हज भवन की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान रोड क्रॉस कर रही स्विफ्ट कार और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्विफ्ट कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. धक्का लगते कार से उतर फरार हो गये तीनों युवक : घायल बाइक सवार नीतीश कुमार झा ने बताया कि वे दोस्त के साथ बाइक से दानापुर से पोस्टल पार्क जा रहे थे. जैसे ही हम हज भवन के पास फ्लाइ ओवर के नीचे पहुंचे. तभी होंडा सियाज कार तेज रफ्तार में आयी और रोड क्रॉस कर रहे स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी. बाइक पर सवार नीतीश के साथ दोस्त विवेक को काफी चोटें आयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन