केंद्रीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए कब भरा जाएगा फॉर्म?, जानें डेट और क्लास 2 से 9 तक में नामांकन की जरूरी जानकारी…
केंद्रीय विद्यालय मुख्यालय की ओर से सभी केंद्रीय विद्यालयों को स्कूल प्रोफाइल अपडेट करने की सूचना दे गयी है. अब जल्द ही स्कूल में क्लास वन में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जायेगा. शहर के केंद्रीय विद्यालयों ने अपनी स्कूल प्रोफाइल व एडमिशन पोर्टल को अपडेट कर लिया है.
केंद्रीय विद्यालय मुख्यालय की ओर से सभी केंद्रीय विद्यालयों को स्कूल प्रोफाइल अपडेट करने की सूचना दे गयी है. अब जल्द ही स्कूलों में क्लास वन में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जायेगा. शहर के केंद्रीय विद्यालयों ने अपनी स्कूल प्रोफाइल व एडमिशन पोर्टल को अपडेट कर लिया है.
आपके शहर में
मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक स्कूल में एडमिशन के लिये फॉर्म जारी कर दिया जायेगा. फॉर्म जारी करने के बाद स्कूल की वेबसाइट ओपेन करने पर एडमिशन एप ‘ओला’ शो करने लगेगा. इस पर एडमिशन से संबंधित सभी जानकारी अभिभावकों को उपलब्ध करायी जायेगी. इस एप की सर्विस आइआइटी मुंबई की ओर से दी गयी है.
अभी फिलहाल क्लास वन का ऑनलाइन फॉर्म निकाला जायेगा, जिसमें पैरेंट्स की सर्विस केटेगरी के अनुसार उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी. इसके अलावा क्लास 2 से 9 में दाखिला फॉर्म ऑफ लाइन निकाला जायेगा. किसी भी केंद्रीय विद्यालय में अलग क्लास 2 से 9वीं के बीच सीटें खाली होंगी, तभी अभिभावकों को इसके लिये बुलाया जायेगा.
Posted By :Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए