Bihar CBSE Topper 2022: मां की मौत के बाद पिता ने छोड़ा साथ, नानी के घर रहकर श्रीजा बनी बिहार टॉपर

Updated at : 24 Jul 2022 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar CBSE Topper 2022: मां की मौत के बाद पिता ने छोड़ा साथ, नानी के घर रहकर श्रीजा बनी बिहार टॉपर

Bihar CBSE Topper 2022: CBSE दसवीं के रिजल्ट में बिहार से टॉप करने वाली श्रीजा की संघर्ष की कहानी को सुनकर हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है. श्रीजा के बचपन में उसकी मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था. श्रीजा ने अपनी नानी के पास रहकर अपनी पढ़ाई की.

विज्ञापन

CBSE 10वीं का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें बिहार की श्रीजा ने ने 99.4% अंक हासिल कर बिहार में टॉप किया है. डीएवी स्कूल की छात्रा श्रीजा को संस्कृत और साइंस में 100 नंबर मिले तो एसएसटी में 99, मैथ में 99 और इंग्लिश में उसे 99 नंबर मिले हैं. श्रीजा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने ननिहाल के लोगों को दिया है. हालांकि, उनकी यह कामयाबी इतनी आसान नहीं थी. श्रीजा के संघर्ष की कहानी को सुनकर हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है.

मां की मौत के बाद पिता ने घर से निकाला 

सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में श्रीजा बताती हैं की जन्म के चार साल बाद ही उनके सिर से मां का साया हट गया. मां के गुजरने के बाद पिता ने भी उनका साथ छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली. इसके बाद श्रीजा अपने नाना-नानी के घर पर रहने लगी और वहीं से अपनी पढ़ाई लिखाई की है और अब दसवीं में बिहार टॉप कर इतिहास रच दिया है.

लग्न और मेहनत से हासिल किया यह मुकाम 

श्रीजा ने काफी मेहनत और लग्न से इस मुकाम को हासिल किया है. उनके सीबीएसई 10वीं बिहार टॉपर बनने से उनकी नानी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि आज पूरा बिहार खुश है, जो देखता होगा तो कहता होगा कि बिन मां-बाप की बच्ची ने कमाल कर दिया है. इससे बढ़कर खुशी क्या होगी, नाना भी खुश-नानी के साथ पूरा परिवार खुश है.

https://twitter.com/umda_panktiyan/status/1551022672372346880
नानी को श्रीजा पर है गर्व 

श्रीजा की नानी कहती हैं की आज लोग मुझे मेरी बेटी की बेटी की वजह से पहचान रहे हैं. मुझे उस पिता के लिए बहुत अफसोस है जिसने इतनी होनहार बेटी को बचपन में घर से निकाल दिया था.

घड़ी देखकर नहीं पढ़ाई करती श्रीजा 

श्रीजा कहती हैं कि वो कभी पूरे दिन मन लगाकर पढ़ती हैं और पढ़ाई करते वक्त टाइम नहीं देखती हैं. श्रीजा का फेवरेट सब्जेक्ट मैथ है जबकि उसको सबसे ज्यादा डर एसएसटी से लगता था, लेकिन उसने अपनी मेहनत से मैथ और एसएसटी दोनों ही विषयों में 99 अंक प्राप्त किए है. श्रीजा ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं बिहार टॉप करूंगी, लेकिन अब मुझे अच्छा लग रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन