पटना: दानापुर के तकियापर से बीबीगंज मोड़ तक चला नप प्रसाशन का बुलडोजन, जुर्माना भी वसूला गया

Updated:
विज्ञापन

दानापुर में अतिक्रमण हटाते कर्मी

दानापुर नगर परिषद ने तकियापर मोड़ से बीबीगंज मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क किनारे बनीं झोपड़ियों और गुमटियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bulldozer Action : दानापुर. नगर को स्वच्छ, सुंदर और जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन ने तकियापर मोड़ से बीबीगंज मोड़ तक अतिक्रमण के खिलाफ टाउन क्लीन ऑपरेशन चलाया. घंटों चले अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी झोपड़ियों और गुमटियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. कई ठेले भी जब्त किए गए. अतिक्रमणकारियों से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

अभियान नगर परिषद के ईओ (व्यवस्था) रवि कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें नगर प्रबंधक, सफाई निरीक्षक, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे. टीम ने तकियापर मोड़ से बीबीगंज मोड़ तक सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया.

अतिक्रमण के कारण लग रहा था जाम

ईओ ने बताया कि सड़क किनारे अवैध रूप से झोपड़ी और गुमटी लगाकर अतिक्रमण किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी. इससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है.

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पूरे नगर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाएगा और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. दोबारा अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन