जन्माष्टमी पर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, इन रास्तों से नहीं जा सकेंगी गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक बदलाव पर एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर बुद्ध मार्ग और आसपास के इलाकों में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ट्रैफिक रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

Traffic diversions on Janmashtami : पटना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए इस्कॉन मंदिर और आसपास के इलाकों में वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. बुद्ध मार्ग और इस्कॉन मंदिर की ओर किसी भी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी. निजी वाहनों के साथ कमर्शियल वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा. यह व्यवस्था सुबह से लेकर जन्माष्टमी कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई मार्गों के रूट में बदलाव

यातायात एसपी सागर कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए कई मार्गों के रूट में बदलाव किया गया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें.

इन रास्तों पर रहेगा वाहनों का प्रतिबंध

  • जीपीओ फ्लाईओवर से बुद्ध मार्ग की ओर आने वाले वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. अदालतगंज मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
  • कोतवाली की ओर से बुद्ध मार्ग की तरफ आने वाले वाहन डाकबंगला चौराहा होते हुए पटना जंक्शन की ओर जा सकेंगे.
  • जीपीओ के नीचे से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को आर-ब्लॉक की ओर मोड़ दिया जायेगा.
  • फ्रेजर रोड से श्रीनिवास पथ और बंदर बगीचा की ओर से बुद्ध मार्ग की तरफ आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी.
  • बुद्ध मार्ग से जुड़ने वाले सभी संपर्क पथों पर भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

इन जगहों पर कर सकेंगे वाहन पार्क

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मौर्यालोक, बुद्ध स्मृति पार्क, जीपीओ, मल्टी-मोडल हब और मिलर हाई स्कूल में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही लगायें.

तीन डीएसपी समेत 200 पुलिसकर्मी तैनात

यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर तीन डीएसपी, 50 पुलिस अधिकारी और 150 जवानों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा इलाके में लगातार गश्ती टीम भी सक्रिय रहेगी. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी.

जेबकतरों और मोबाइल चोरों पर रहेगी नजर

जन्माष्टमी के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे और मोबाइल चोर सक्रिय हो जाते हैं. पुलिस के अनुसार ऐसे बदमाश श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल फोन और सोने की चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश करते हैं. इसे देखते हुए सादे वेश में पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच तैनात किया जायेगा. पुलिस की कोशिश रहेगी कि भीड़ को नियंत्रित रखने के साथ ही बदमाशों पर भी लगातार नजर रखी जाये और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन