पटना के दानापुर में सद्भावना चौक पर भगवान बुद्ध और महावीर की प्रतिमा का अनावरण
प्रतिमा अनावरण के दौरान मौजूद अतिथि
दानापुर छावनी परिषद ने एमईएस पुल स्थित सद्भावना चौक पर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की प्रतिमाओं का अनावरण किया है। 48 लाख की लागत से विकसित यह चौक क्षेत्र को सुंदर बनाने और लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।
Unveiling of the Buddha statue : दानापुर छावनी परिषद के अध्यक्ष सह झारखंड व बिहार सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अमित बेदी ने गुरुवार को एमईएस पुल स्थित सद्भावना चौक पर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया. इस मौके पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी वरुण कुमार ने प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित की.
आपके शहर में
48 लाख की लागत से विकसित हुआ सद्भावना चौक
मुख्य अधिशासी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि एमईएस पुल के पास करीब 48 लाख रुपये की लागत से सद्भावना चौक का निर्माण कराया गया है. चौक पर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की विरासत को समर्पित प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. इसका उद्देश्य छावनी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों को भारतीय विरासत और संस्कृति से जोड़ना है.
प्रवेश द्वार को भी दिया जा रहा आकर्षक स्वरूप
उन्होंने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के तहत एमईएस पुल को स्वागत द्वार के रूप में विकसित किया जा रहा है. सद्भावना चौक के निर्माण और प्रतिमाओं की स्थापना के बाद छावनी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले लोगों को आकर्षक और बेहतर दृश्य देखने को मिलेगा. कार्यक्रम में परिषद की नामित सदस्य आशा देवी, प्रधान लिपिक मो. फिरोज समेत परिषद के कई कर्मी मौजूद रहे. मौके पर परवेज, कन्हैया कुमार, पप्पू कुमार, नसीम समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए