BPSC Paper Leak: पटना जिला प्रशासन ने CCTV फुटेज किया जारी, बापू परीक्षा भवन में हुआ था भारी बवाल
BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा भवन में भारी बवाल हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा की पेपर लीक होने की अफवाह फैली थी. परीक्षार्थियों ने पेपर कैंसिल करने के लिए पटना में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पटना के जिलाधिकारी ने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया. छात्रों के प्रदर्शन के बाद आयोग ने साफ-साफ कह दिया कि परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है और दोबारा परीक्षा कराने का सवाल ही नहीं उठता है. तमाम दावों के बीच पटना जिला प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया रहा है जो पटना के बापू परीक्षा भवन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कुछ उपद्रवी तत्व प्रश्न पत्र लूटते और फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बदमाशों की हरकत सीसीटीवी में कैद
उपद्रवी तत्वों द्वारा प्रश्नपत्र लूटने और फाड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इसका फुटेज अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बदमाशों द्वारा प्रश्नपत्र बाहर भेजने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा लूटे हुए क्वेश्चन पेपर का पैकेट लहराते हुए और गेट तोड़कर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
क्या बोले थे आयोग के अध्यक्ष
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. परीक्षा के बीच दोपहर एक बजे के बाद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए. इस घटना के बाद पटना के बापू सभागार में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र अलग-अलग राज्यों से प्रिंट कराए गए थे और परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले लॉटरी के जरिए तय किया गया था कि किस केंद्र पर कौन सा सेट भेजा जाएगा. प्रश्नपत्र लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को बिहार के 912 केंद्रों पर किया गया था. राजधानी पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ. इस परीक्षा के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई.
इसे भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के वृंदावन के नाम से मशहूर है यह मंदिर, कहानी जान रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










