Bihar Weather: इन 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, पढ़िए बाढ़ को लेकर क्या है अपडेट
Bihar Weather 30 सितंबर से राज्य में मॉनसून की वापसी होती है, लेकिन अभी जो स्थिति बनी है, उसके मुताबकि इसमें अभी वक्त लग सकता है. अभी उत्तर-पश्चिम बंगाल में कम हवा का दबाव बना हुआ था, जिसका असर अगले 24 घंटे में देखने को मिल सकता है.
Bihar Weather मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के 13 जिलों के साथ पटना में भी फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान अगले 24 घंटे में जिले के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से सभी के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
आपके शहर में
डीएम ने संपूर्ण जिला आपदा प्रबंधन तंत्र को एसओपी के अनुसार सभी तैयारी सुनिश्चित रखने और अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. सभी लोगों से भी सजग रहने की अपील की गयी है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य में माॅनसून अभी सक्रिय है.
ये भी पढ़ें.. Bihar Flood Update: मानसून की विदायी से पहले नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ संकट
30 सितंबर से राज्य में मॉनसून की वापसी होती है, लेकिन अभी जो स्थिति बनी है, उसके मुताबकि इसमें अभी वक्त लग सकता है. अभी उत्तर-पश्चिम बंगाल में कम हवा का दबाव बना हुआ था, जिसका असर अगले 24 घंटे में देखने को मिल सकता है. इससे पटना जिले के गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है.
शुक्रवार को दिन भर पड़ती रही फुहार
शुक्रवार को पूरे दिन शहर में हल्की-हल्की फुहार पड़ती रही. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आयी. शहर का अधिकतम पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए