जदयू के मंत्री का बयान हुआ वायरल,कहा- मुसलमान नहीं मेरे पूर्वज हिन्दू थे

Updated:
विज्ञापन

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का एक बयान बड़ी तेजी से सोशल मीचिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पटना. बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का एक बयान बड़ी तेजी से सोशल मीचिया पर वायरल हो रहा है. शुक्रवार को हाजीपुर के अंजानपीर चौक के पास बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान से धर्म परिवर्तन से जुड़े एक सवाल पर पत्रकारों को कहा कि उनके पूर्वज राजपूत थे, लेकिन बाद के दिनों में उनके पूर्वजों ने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंत्री जमा खान का दावा है कि उनके राजपूत वंशज आज भी मौजूद में हैं. जिनसे उनका अभी भी पारिवारिक रिश्ता कायम है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने यह बात तब कही जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया था. मंत्री खान ने अपने हिंदू और राजपूत होने का प्रमाण के रुप में अपने पूर्वजों का हिंदू नाम भी बताया. आज भी उनके खानदान के कई लोग राजपूत हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन