Bihar Train News: बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग, जनरल बोगी का टूटा शीशा, देर रात मची दहशत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Dec 2025 10:36 AM

विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग और पथराव

Bihar Train News: बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पथराव की खबर है. इस घटना में जनरल बोगी का शीशा टूट गया. देर रात हुई इस घटना के कारण काफी देर तक यात्रियों के बीच दहशत मची रही. आरा के पास जमीरा हॉल्ट के आस-पास यह घटना हुई.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव और फायरिंग की खबर है. देर रात सीमांचल एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की. यह घटना दिल्ली-हावड़ा मेन रेल लाइन पर हुई. ट्रेन जब आरा के पास चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के आस-पास थी, तभी उपद्रवियों ने बवाल मचाया. इस घटना में जनरल बोगी का शीशा भी टूट गया. साथ ही यात्रियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

आरपीएफ, जीआरपी और मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी भी पैसेंजर के घायल होने की सूचना नहीं है. जबकि ट्रेन पर फायरिंग की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही पूरी घटना की छानबीन में जुट गई. आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह, रेल डीएसपी कंचन राज समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही इस घटना की वजह से आस-पास के इलाके में भी लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया.

यह हुई थी पूरी घटना

सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पत्थरबाजी को लेकर ट्रेन में सवार एस्कॉर्ट पार्टी के जवान संजीव कुमार से बातचीत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस घटना को शराब धंधे से भी जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीमांचल एक्सप्रेस कोहरे की वजह से काफी देरी से चल रही थी. चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के बीच में किसी ने चेन पुल्लिंग कर ट्रेन को रोक दिया.

इसके बाद जब एस्कॉर्ट पार्टी के जवान ने टॉर्च जलाकर देखा तो अचानक पत्थरबाजी की गई. इतना ही नहीं, इस दौरान उपद्रवियों की तरफ से फायरिंग भी की गई. इस दौरान एस्कॉर्ट पार्टी के जवानों ने उपद्रवियों को खदेड़ कर पकड़ना चाहा, लेकिन वे किसी तरह भागने में सफल हो गये. जबकि घटना की वजह से ट्रेन में मौजूद पैसेंजरों के बीच भय का माहौल कायम हो गया. मौके से खोखे भी बरामद किये गए. फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है.

Also Read: Bihar News: पुनौराधाम के पास बसेगा सीतापुरी शहर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने और क्या कहा?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन