Bihar Panchayat Election: चुनाव प्रचार के बदले अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Funny Video

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में लोकसभा और विधान सभा की तरह पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं. संभावित प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार में लोकसभा और विधान सभा की तरह पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं. संभावित प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. कोई नेताओं मुखिया बनने पर काम करने का दावा कर रहा है तो कोई अपने पिछले 5 साल के काम का हिसाब किताब बता रहा है. भोजपुरी के हिट गानों के साथ बनाया गया लोगों का वीडियो पंचायत चुनाव में खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया ऐसे वीडियो धूम मचा रखा है. अलग-अलग प्लेटफार्म पर बन रहे ऐसे वीडियो के पंचायत चुनाव में मांग भी बढ़ गी है. वीडियो ऐसे गानों पर हैं जो पहले से काफी हिट हैं. ऐसे वीडियो को अधिक से अधिक शेयर और लाइक मिल रहे हैं. बिहार के अनुज यादव का वीडियो इस समय सबसे अधिक वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे को नेताजी के ड्रेस में पंचायत का लेखाजोखा बताते दिखाया गया है.

https://twitter.com/Zeeshan98606675/status/1436933979198803972

बिहार में पंचायत चुनाव की धूम

बिहार में इन दिनों हर तरफ पंचायत चुनाव की धूम है। इसका बड़ा कारण है कि शहर में रहने वालों का भी गांव से बड़ा नाता जुड़ा है. ऐसे में शहर में भी गांव के रोचक वीडियो तैयार कर लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं. गांव में क्या चल रहा है और किस तरह से नेता लोगों को रिझा रहे हें यह भी वीडियो में दिख रहा है. वीडियो देखने वालों को भी गांव में हो रही पंचायत चुनाव की हलचल का पता चल रहा है. हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों के मनोरंजन के लिए पंचायत चुनाव का सोशल मीडिया पर आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन