Bihar News: पटना-गया रोड पर वाहन ने युवक को कुचला, सड़क पर शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 01 Sep 2024 4:06 PM

विज्ञापन

सड़क जाम करती लोगों की भीड़

Bihar News: पटना गया रोड पर सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा एक युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. जिससे युवक की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

विज्ञापन

Bihar News: पटना गया रोड में गौरीचक थाना अंतर्गत बेलदारी चक के पास सिपाही भर्ती की तैयारी में सड़क पर दौड़ लगा रहा युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. युवक को गंभीर अवस्था में गौरीचक थाना पुलिस ने इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान बेलदारी चक निवासी स्वर्गीय बलिराम प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र हरिप्रसाद उर्फ आकाश कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन चित्तकार उठे. हादसे की जानकारी मिलते ही बेलदारी चक ईलाके में मातम का माहौल हो गया और लोग डेड बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. स्थानीय समाजसेवी द्वारिका पासवान के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हरी प्रसाद होनहार लड़का था, जो सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा था.

पुलिस धक्का मारने वाले वाहन का पता लगाए, उसके चालक को गिरफ्तार करें और परिवार को मुआवजा दिलाए. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले युवक हरिप्रसाद उर्फ आकाश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरा बेलदारी चक बाजार रविवार को शोक में बंद रहा. पुलिस के मुताबिक पटना गया रोड में बेलदारी चक के पास सड़क पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला. पुलिस उसे इलाज के लिए पटना अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रात में ही जमा हुए और डेड बॉडी को पटना अस्पताल से लाकर उसके घर पहुंचाया.

Also Read: Bihar News: इंटीरियर डिजाइनिंग में महिलाओं का दबदबा, घर को सजाने के हुनर से कर रहीं अच्छी-खासी कमाई

शव को देख मृतक के परिवार में रोना पीटना मच गया. पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया. उसके बाद सुबह-सुबह भोर में लोगों ने सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सिपाही में भर्ती होने के लिए वह रोज सड़कों पर दौड़ लगाता था. पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है कि आखिर किस गाड़ी से धक्का लगा हुआ है. गौरीचक थाना पुलिस टीम ने परिजनों को समझाया कि नियमानुसार सरकारी सुविधा मिलने वाले सभी सहायता दिलाने का काम किया जाएगा. पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. इस हादसे के बाद बेलदारी चक में स्वतः दुकानदारों ने बाजार बंद रखी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन