Bihar News: बिहार में ईद की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, पूर्णिया के कपड़ा बाजार में अनारकली प्लाजो का ट्रेंड

Updated:
विज्ञापन

Eid Special 5 Stylish Dresses

Bihar News: बिहार में जुमा अलविदा की नमाज के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की खरीदारी में जुट गए हैं. पटना शहर के कपड़ा बाजार में खरीदारों की खास रौनक नजर आ रही है.

विज्ञापन

Bihar News: अलविदा की नमाज के बाद पटना शहर के बाजारों में खरीददारों की भीड़ ने दुकानों की रौनक अचानक बढ़ा दी है. शनिवार को दोपहर बाद बाजार में ईद की जमकर खरीददारी हुई. रेडिमेड कपड़ों की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ दिखी, जहां पुरुषों ने शेरवानी और पाजामा खरीदे तो महिलाओं ने लहंगा की खरीददारी की. इस गरमाते मौसम में कॉटन फैब्रिक के सूट महिलाओं की पहली पसंद बने. वैसे, कॉटन में भी हैवी डिजाइन और आकर्षक वर्क वाले सूट भी खरीदते हुए देखे गए, जबकि प्लाजो सूट भी महिलाओं के बीच लोकप्रिय रहा. पूर्णिया के कपड़े के बाजार में खासतौर पर महिलाओं के लिए इस बार ट्रेंडिंग कलेक्शन की भरमार है. पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के परिधानों की मांग हो रही है, जिसमें शरारा, गरारा, पटियाला स्टाइल सलवार, स्ट्रेट पैंट्स और अनारकली सूट प्रमुख रूप से शामिल हैं.

ईद को लेकर बढ़ गयी है बाजारों की रौनक

वर्क और प्रिंटेड डिजाइनों में उपलब्ध पटियाला सलवार और स्ट्रेट पैंट्स और पारंपरिक व आधुनिक डिजाइनों में आने वाले शरारा और गरारा युवतियो’ की पसंद में शामिल है. फुल फ्लेयर और हेवी वर्क वाले अनारकली सूट कीडिमांड कम नहीं है, जबकि हल्के और ट्रेंडी लुक के लिए महिलाएं प्लाजो सूट को ज्यादा पसंद कर रही हैं. पूर्णिया के कपड़ा दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि इस बार ईद की खरीददारी के लिए आने वाली अमूमन हर लड़कियां शरारा, गरारा जैसे डिजाइन के कपड़े पसंद कर रही हैं. कपड़ा दुकानदार राजू दत्ता कहते हैं कि कपड़े के दाम में औसतन दस से पन्द्रह फीसदी इजाफा हुआ है पर खरीददारों पर महंगाई का असर नहीं है. उनका कहना है कि सामान्य तौर पर 2 हजार से 35 सौ के रेंज में ये कपड़े आ रहे हैं. हालांकि महंगा आइटम भी है पर लोकल बाजार में इस रेंज के ही खरीदार आ रहे हैं.

बाजारों में दिख रही ईद की खास रौनक

पूर्णिया जिला के भट्ठा बाजार के कपड़ा व्यवसायी सुरेन्द्र जैन ने बताया कि ईद के मद्देनजर बाजारों में इस बार खरीदारी का जबरदस्त माहौल बना हुआ है. सिल्क, जरदोजी और थ्रेड वर्क के परिधानों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है. राजधानी पटना से लेकर मधुबनी, खुश्कीबाग और गुलाबबाग के कपड़ा बाजारों का भी यही हाल है. हर जगह ईद की खरीददारी हो रही है. खास कर सलवार सूट , कुरता पैयजामा व टोपी की दुकानें बाजारों में चार चांद लगा रही है. लोगों की खासी तादाद इत्र, रुमाल, टोपी आदि की दुकानों पर भी देखी गई. वैसे, शहर के अलग-अलग इलाकों में कई दुकानें सज गयी हैं, जहां महिलाएं अपने आउटफिट्स के साथ मैचिंग झुमके, चूड़ियां और पंजाबी जूतियां भी पसंद कर रही हैं.

मेवे की दुकानों पर पूरे दिन रही भीड़

ईद पर खास तौर पर खीर व सेवईयां समेत कई मीठे पकवान बनाए जाते हैं और इसके लिए मेवा-मशाला भी खरीदना पड़ता है. इस लिहाज से भट्ठा, मधुबनी और खुश्कीबाग के बाजारों के अधिकतर दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ रही. लोग बादाम, काजू, पिस्ता, छुआरे, गोला, किशमिश, अखरोट अन्य मेवा, फेनी, खजला पकवान के लिए खरीदते नजर आए. सेवई, सूखे मेवे समेत अन्य खाने पीने की खरीदारी भी इस दौरान की गयी. बाजार में सूतफेनी, सेवई और मेवे की मांग तेज है. स्वाद और गुणवत्ता के आधार पर इनके दाम भी अलग-अलग हैं. लोगों ने काजू, किसमिस व बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स के अलावा नमकीन, चीनी, गरम मसालों आदि की खरीदारी की.

Also Read: Exclusive: बिहार में ऑनलाइन गेम खेलने की लत बच्चों कर रही बीमार, इन खेलों में हिंसा ज्यादा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन