Bihar News: करोड़पति बना बिहार, दोपहिया वाहनों की खरीद पर मचाया गर्दा, ये हैं आंकड़े…
Bihar News: बिहार एक बार फिर से करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो गया है. इस बार मामला दोपहिया वाहन से जुड़ा हुआ है. दरअसल, 1 करोड़ 41 लाख गाड़ियों में से एक करोड़ गाड़ियां बिहार में ही हैं. बता दें कि, देश में कुल दोपहिया गाड़ियों की संख्या 27 करोड़ से अधिक है.
Bihar News: बिहार का नाम एक बार फिर से करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो गया है. इस बार मामला दोपहिया वाहनों की खरीद से जुड़ा हुआ है. दरअसल, 1 करोड़ 41 लाख गाड़ियों में से एक करोड़ गाड़ियां बिहार में ही हैं. यानी कि, 77 प्रतिशत गाड़ियां बिहार में है. बता दें कि, देश में इन दिनों कुल 27 करोड़ से अधिक वाहनों की संख्या है. देश में उपलब्ध कुल गाड़ियों में से 4 फीसदी बिहार में है. वहीं, परिवहन विभाग की माने तो, बिहार में साल 2024 में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीद हुई है.
पिछले कुछ सालों के आंकड़े
पिछले कुछ सालों के जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो, चालू वर्ष 2025 के चार महीने की बात करें तो, शुरूआत के 4 महीने में तीन लाख 52 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों की खरीद लोग कर चुके हैं. साल 2024 में 11 लाख 5 हजार 348 गाड़ियां बिकी. तो वहीं, साल 2023 में 10 लाख 13 हजार, 2022 में आठ लाख 93 हजार 2021 में आठ लाख 16 हजार, 2020 में आठ लाख 23 हजार गाड़ियां बिकी ती.
क्यों बढ़ी है बिहार में दोपहिया वाहनों की बिक्री
वहीं, बिहार के अलावा देश के अन्य राज्यों की बात करें तो, उत्तर प्रदेश सबसे शीर्ष पर 3 करोड़ 87 लाख के आंकड़े के साथ कायम है. इसके बाद दिल्ली, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल है. वहीं, बिहार के करोड़पति की लिस्ट में शामिल होने को लेकर विशेषज्ञों की ओर से कहा जा रहा है कि, पिछले वर्षों में बिहार के लोगों की आय बढ़ी है और वे गरीबी रेखा से उबरे हैं. गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछा है, जिस कारण लोग दोपहिया वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










