बिहार के लोग अगले 7 दिन के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया इन 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jan 2026 3:00 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार में साफ दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है. जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखने लगा है. बिहार में ठंड ने अचानक तीखा तेवर दिखाया है. लोगों को कड़ाके की ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है. पटना, समस्तीपुर, भागलपुर, दरभंगा और बेगूसराय समेत कई जिलों में सुबह-शाम कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है.

समस्तीपुर में 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़क गया है. समस्तीपुर में रात का तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि राजधानी पटना में तड़के सुबह तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया. भागलपुर जिले के सबौर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है.

23 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 23 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में बिहार के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और तीखी होगी.

कई जगहों पर विजीबीलीटि शून्य

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, दरभंगा, बेगूसराय समेत करीब 10 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. कई जगहों पर विजीबीलीटि लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया है.

14 जनवरी तक बनी रहेगी कोल्ड वेव की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया है कि 8 जनवरी से कोहरे की तीव्रता और बढ़ेगी, जबकि 14 जनवरी तक कोल्ड वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ सकता है. ठंड को देखते हुए बेगूसराय और भोजपुर जिलों में एहतियातन 8 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

Also Read: बिहार में 14 जनवरी तक मौसम का ऐसा रहेगा हाल, जानिए IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन