पटना में अपराधियों का तांडव, घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, साले से हुआ था विवाद…

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime News

Bihar Crime News: पटना जिला के फतुहा में रविवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना फतुहा के को ऑपरेटिव कालोनी की है. वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना जिला के फतुहा में रविवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना फतुहा के को ऑपरेटिव कालोनी की है. वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मनजीत कुमार उर्फ रवि कुमार अपने घर के पास मुहल्ले में दोस्तों के साथ बैठा था. इस दौरान कुछ अपराधी आए और रवि को गोली मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोली लगने के बाद रवि कुछ दूर पैदल भागा लेकिन गिर पड़ा. रवि के गिरते ही अपराधी उसके ऊपर फायरिंग करते हुए भाग गये. मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण और परिजन रवि को फतुहा अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अपराधियों से मृतक के साला का हुआ था विवाद

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी निखिल कुमार और थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की. उसके बाद अपराधियों की पहचान कर छापेमारी में जुट गये. डीएसपी ने बताया कि रवि कुमार उर्फ मंजीत कुमार के साला प्रिंस से शनिवार की रात सोनारू के कुछ युवकों ने मारपीट की थी. इसी बात को लेकर रवि सोनारू के युवकों को समझाने उसके घर गया था. वे लोग नहीं मिले तो ये वापस घर आ गया.

Also Read: पटना में जेवर दुकान से डेढ़ करोड़ की ठगी, नकली शॉप कोड और फर्जी बिल लगाकर करते थे जालसाजी

घटना के बाद घर में मचा कोहराम

उसके बाद कुछ युवकों ने रविवार की रात्रि आठ बजे के करीब रवि को गोली मार दी. इस घटना से रवि के घर में कोहराम मचा है और उसकी पत्नी और परिजन का रो रो-कर बुरा हाल हुआ है. मनजीत उर्फ रवि के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मृतक रवि बहुत ही मिलनसार युवक था उसकी मौत से पूरे मुहल्ले में मायूसी छाई हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन