ePaper

बेगूसराय में चचेरी भाभी ने पीट-पीट कर ननद को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 31 Dec 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
murder

murder

Bihar Crime: पिटाई से घायल महिला का सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है. सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद वीरपुर थाने पुलिस की सूचना दी गई है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है. बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर मुसहरी गांव में 22 दिसंबर की शाम चचेरी भाभी ने बीच सड़क पर पीट-पीट कर ननद को अधमरा कर दिया था. ननद की स्थिती नाजुक बनी हुई थी. इलाज के दौरान आखिरकार उसकी मौत हो गई. जख्मी महिला की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर मुसहरी के रहने वाले मीना सदा की 30 वर्षीय पत्नी भुट्टी देवी के रूप में हुई है.

मां को बचाने गये बेटे की भी पिटाई

जानकारी के अनुसार मां को पीटते देख बचाने आए किशोर पुत्र करण कुमार को भी नहीं बख्शा और उसे भी पीटाई कर जख्मी कर दिया था. महिला की हालत देखते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलीस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलुहान हालत में उठाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. जहां आईसीयू में इलाजरत महिला भुट्टी देवी की आठवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई.

आरोपित महिला गांव से फरार

ग्रामीणों ने बताया कि चचेरी भाभी ने ननद को पिटाई करने के बाद रातों रात पंजाब फरार हो गई है. घायल महिला के पुत्र करण ने बताया कि मामी ने सिर का बाल पकड़ कर सड़क पर पटक पटक कर मारा है. मामी ने बच्चे को सीखा कर गई कि अगर पुलिस या कोई पूछेगा तो बता देना की छत से नीचे गिर गई थीं. अब पुलिस अनुसंधान कर रही है. हालांकि, वीरपुर थाने की पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है.

Also Read: बिहार के बेगूसराय में मुखिया के घर पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन