बालू के अवैध कारोबार में फंसे CO और थानेदार, करोड़ों के मालिक निकले अंचलाधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोनों पदाधिकारियों के पटना एवं गया स्थित सभी स्थानों पर की एक साथ की गयी सर्च
विज्ञापन
पटना. बालू के अवैध कारोबार से काली कमाई करने वाले दो पदाधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की टीम ने एक साथ छापेमारी की. इसमें पालीगंज के तत्कालीन सीओ राकेश कुमार और भोजपुर के संदेश के तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज कुमार शामिल हैं. ये दोनों पदाधिकारी वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं. पिछले वर्ष बालू के अवैध खनन में संलिप्त अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. इस कारण ये लोग भी अपने ऊपर छापेमारी की आशंका को लेकर सतर्क थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन