Bihar Corona: 21 हजार एक्टिव केस में 11000 से अधिक केवल पटना में , इन 5 जिलों की संक्रमण दर सबसे अधिक...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2022 2:23 PM
बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सक्रिय मरीजों की संख्या सोमवार को 20 हजार के पार चली गयी. इसमें केवल पटना के ही 11 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं. जानिये किन जिलों में अधिक है संक्रमण दर...
बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. तीसरी लहर की चपेट में सबसे अधिक पटना जिला ही पड़ा है. यहां रोजाना हजार की तदाद में नये मरीज सामने आ रहे हैं. सोमवार को पहली बार इस लहर में 5 मरीजों की मौत एक दिन के अंदर हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 4737 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि सोमवार को की गयी. सक्रिय मरीजों की संख्या 10 जनवरी को 20 हजार के पार हो गयी वहीं इनमें 11 हजार से अधिक मामले केवल पटना के ही हैं.
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार के पार हो गयी. 20 हजार 938 कोरोना के सक्रिय मामले 10 जनवरी 2022 को पूरे प्रदेश में थे. इनमें 11 हजार 707 एक्टिव केस केवल पटना में ही हैं. बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में सबसे अधिक पटना ही मुश्किल में घिरा है. यहां तेजी से कोरोना का आंकड़ा भागा और अब हजारों मरीज रोजाना मिल रहे हैं. हालांकि बेहद कम मरीजों की स्थिति ऐसी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आयी हो.
संक्रमण दर की बात करें तो पटना में यह आंकड़ा अब 21.51 प्रतिशत पर पहुंच गया है. इसके बाद मुजफ्फरपुर में 5.79 प्रतिशत, जहानाबाद में 5.73 प्रतिशत, बेगूसराय में 5.44 प्रतिशत, सहरसा में 4.19 प्रतिशत, नालंदा में 3.65 प्रतिशत और भागलपुर में 3.65 प्रतिशत है. बिहार की बात करें तो यह 3.13 प्रतिशत पर है. सोमवार को यानी 10 जनवरी को पटना में 2566 तो मुजफ्फरपुर में 291 मामले सामने आये. गया में 133 तो भागलपुर में 120 कोरोना मरीज सोमवार को मिले हैं.
Also Read: Bihar Corona News: बिहार में कोरोना के 4737 नये केस, छह वर्षीय बच्चा समेत 5 की मौत
बता दें कि बिहार में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 691 संक्रमित लोगों ने कोरोना को मात दी है. उधर सोमवार को ही पांच लोगों ने कोरोना से जान भी गंवाया है. सभी मौत पटना के अस्पतालों में ही हुई है. एम्स में तीन, आइजीआइएमएस व पीएमसीएच में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










