ePaper

Bihar Board: 10वीं में ग्रेस मार्क्स से सफल स्टूडेंट्स 12 अगस्त तक कर हैं अप्लाई, जानें पूरी जानकारी

Updated at : 08 Aug 2020 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board: 10वीं में ग्रेस मार्क्स से सफल स्टूडेंट्स 12 अगस्त तक कर हैं अप्लाई, जानें पूरी जानकारी

Bihar Board मैट्रिक परीक्षा में ग्रेस मार्क्स से सफल स्टूडेंट्स इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 12 अगस्त तक भर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board, पटना : मैट्रिक परीक्षा में ग्रेस मार्क्स से सफल स्टूडेंट्स इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 12 अगस्त तक भर सकते हैं. इसकी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी है. ऑनलाइन फॉर्म www.ofssbihar.in पर कर भर सकते हैं. वे न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 कॉलेजों का विकल्प चुन सकते हैं. इन सभी स्टूडेंट्स का द्वितीय चयन सूची में उनके अंक और आरक्षण श्रेणी के आधार पर संस्थान आवंटित किया जायेगा.

बिहार बोर्ड ने कहा कि संस्थान के चयन से पहले प्रथम सूची का कट ऑफ मार्क्स देख लें. इसके बाद कॉलेज सलेक्ट करने में आसानी होगी. इन सभी स्टूडेंट्स का चयन उनके अंक और आरक्षण श्रेणी के आधार पर सेकेंड लिस्ट में की जायेगी. बिहार बोर्ड ने स्टूडेंट्स की परेशानी को दूर करने के लिए 0612-2230009 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है.

प्रथम चयन सूची में चयनित स्टूडेंट्स अगर आवंटित संस्थानों में एडमिशन नहीं लेते हैं तो वर्तमान सत्र में उनका नाम ओएफएसएस सिस्टम से हटा दिया जायेगा. वर्तमान सत्र में आगे जो चयन सूची जारी की जायेगी, उसमें भी उनके नाम नहीं रहेंगे, तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. बोर्ड ने साफ कहा है कि जिनका नाम प्रथम मेधा सूची में नहीं है, वे सात से 12 अगस्त तक नया विकल्प भर सकते हैं. यह फ्रेश आवेदन माना जायेगा. इसमें स्टूडेंट्स नये कॉलेज या संकाय का चुनाव कर सकते हैं. न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे. इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें दूसरी लिस्ट में जगह मिलेगी. हालांकि, दोबारा विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन