बारिश में बरगद का पेड़ गिरा चार पोल टूटे, 24 घंटे बाधित रही बिजली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 12:37 AM
दानापुर. शुक्रवार की देर रात हल्की बारिश में गुरुद्वारा रोड में बरगद का पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से चार बिजली के पोल टूटे गये.
दानापुर. शुक्रवार की देर रात हल्की बारिश में गुरुद्वारा रोड में बरगद का पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से चार बिजली के पोल टूटे गये. रात होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया. कई पोल भी क्षतिग्रस्त हो गये. इस कारण रात से लेकर शनिवार शाम तक गुरुद्वारा रोड की बिजली आपूर्ति बाधित रही. इधर शनिवार सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया. स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हांडी साहिब गुरुद्वारा आने जाने का रास्ता पूरी तरह से बाध्य हो गया. मोहल्ले के पप्पू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात अचानक पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से बिजली के कई पोल टूट गये. बिजली पूरी तरह बाधित हो गयी. हमलोग बिजली विभाग और नगर परिषद को फोन कर रहे हैं, पर अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं. जल्द मरम्मत नहीं किया तो मोहल्ले के लोगों सड़क जाम करने को बाधा हो जायेंगे. हांडी साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी सुरजीत सिंह ने बताया कि हर रोज यहां लगभग 500 श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. पेड़ के गिरने से आवागम पूरी तरह से बाधित हो गया है. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग और नगर परिषद को सूचना देने के बाद की कोई उचित पहल नहीं की गयी है. बिजली विभाग के जेइ रवि भूषण साहू ने बताया कि पेड़ काटने की प्रक्रिया चल रही है. जिसके बाद जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










