29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक

Updated:
विज्ञापन

दीपावली और छठ को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है.यह रोक 29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना दीपावली और छठ को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है.यह रोक 29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक प्रभावी रहेगी.इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने बुधवार को आदेश जारी किया है.इससे संबंधित निर्देश सभी आइजी,डीआइजी,एसएसपी, समादेष्टा के साथ बीसैप व प्रशिक्षण के महानिदेशक,आर्थिक अपराध इकाई, एसटीएफ, सीआइडी,रेल और विशेष शाखा के एडीजी को भी भेजा गया है.इसमें कहा गया है कि दीपावली,काली पूजा और छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए नौ नवंबर तक सभी प्रकार का अवकाश बंद किया जाता है.केवल विशेष परिस्थिति में ही जिला,इकाई या कार्यालय प्रधान को कोई अवकाश स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन