प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने नाबालिग को मार दफनाया
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jun 2020 8:21 AM
प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहे पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने बुधवार को नाबालिग लड़की की हत्या कर दी और उसे झांझी नदी के पास जरलाई सिमर श्मशान घाट पर दफना दिया.
जुमई : प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहे पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने बुधवार को नाबालिग लड़की की हत्या कर दी और उसे झांझी नदी के पास जरलाई सिमर श्मशान घाट पर दफना दिया. मामला सोनो थाना क्षेत्र के दहियारी गांव का है. गुरुवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने मृत लड़की अंजलि कुमारी के पिता रवि रजक से पूछताछ की.
इसके बाद पिता ने शव को दफनानेवाली जगह की जानकारी दी. इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को निकाला गया. पुलिस ने पिता रवि रजक को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. लड़की को गांव का ही युवक हेमलाल पासवान उसे बाहर लेकर गया था, जिससे परिजन नाराज थे. पुलिस दो चाचा मनोज रजक और राजकुमार रजक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
श्रीपुर ओपी क्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित धनीचक में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद में पिता ने शादी से तीन दिन पहले बेटी को चाकू घोंपकर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद पिता फरार हो गया. संतोष कुमार गुप्ता की 18 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी की शादी 18 जून को होनी थी. बुधवार की शाम पूजा और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर गुरुवार की सुबह 5:30 बजे संतोष ने चाकू से गोद कर बेटी को मौत की घाट उतार दिया. उसकी मां विरोध कर रही थी. उसे भी कमरे में बंद कर वह भाग निकला. घटना की सूचना मिलने पर श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार व फुलवरिया थानाप्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस आरोपित पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मृतका के दादा भगवान गुप्ता, दादी कुंती देवी व मां दुर्गावती देवी से पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










