ePaper

Bihar Weather: बिहार में कल से शुरू होगी हाड़ कपाने वाली ठंड, कुहासे को लेकर मैसम विभाग का अलर्ट

Updated at : 18 Jan 2025 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार मौसम सेवा केंद्र

बिहार मौसम सेवा केंद्र की रिपोर्ट

Bihar Weather: बिहार में अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में निम्न तापमान के साथ मध्यम से तेज गति की हवा के प्रभाव से पवन ठिठुरन रहने की संभावना है. आइए जानते है आपके शहर का मौसम आज कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि सर्दी अभी और सताएगी. कल से पटना समेत आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. इससे दिन में भी शीत दिवस की स्थिति हो सकती है. मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान में समुद्र से 3.1 ऊपर पश्चिम विक्षोभ विकसित हो रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा. शुक्रवार को कोहरे की मार के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. कम दृश्यता के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गयी.

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में निम्न तापमान के साथ मध्यम से तेज गति की हवा के प्रभाव से पवन ठिठुरन रहने की संभावना है. अगले दो दिनों में तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है. अगले 24 घंटे राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की स्थिति जारी रहने की संभावना है. राज्य के उत्तरी भाग पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. वहीं गोपालगंज, वैशाली, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा जिलों के भागों में हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

कैमूर रहा सबसे ठंडा जिला

बिहार में शुक्रवार को सबसे ठंडा जिला कैमूर, बक्सर और पूर्वी चंपारण रहा. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान कैमूर जिला के अधौरा प्रखंड में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बतादें कि हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. वहीं सुबह-शाम कुहासे के करण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. दुकानों पर भी इक्का दुक्का ही ग्राहक नजर आ रहे हैं.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में जारी रहेगा ठंड का दौर, जानें शीतलहर और ठिठुरन वाली जाड़ से कब मिलेगी राहत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन