केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दिए विवादित बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पटना। केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दिए विवादित बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। उनके इस बयान पर कांग्रेस-राजद समेत अन्य दलों की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस बयान पर गिरिराज सिंह बैकफुट पर आ गए हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल के बाद उन्होंने कहा कि उनकी मंशा
किसी को आहत करने की नहीं थी। उनके बयान से यदि सोनिया गांधी या राहुल गांधी को तकलीफ पहुंची है तो उसके लिए उन्हें खेद है। विवादित टिप्पणी के बाद नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पटना स्थित आवास पर टमाटर और अंडे फेंककर प्रदर्शन किया। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि यह बयान बेहद ही अपमानजनक है। उन्होंने महिला संगठनों से अपील है कि वे गिरिराज को चूड़ियां पहनाएं, मुंह पर कालिख पोतें।