Advertisement
टेंट सिटी में आम लोगों की इंट्री हुई बंद
पटना. गांधी मैदान टेंट सिटी में शुक्रवार से आम लोगों की इंट्री बंद कर दी जायेगी. सिर्फ श्रद्धालुओं और टेंट सिटी में रह रहे लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा. यह जानकारी डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने दी है. उन्होंने बताया कि गांधी मैदान से गुरुवार की मध्य रात्रि गुरु ग्रंथ साहिब को पुन: अपने […]
पटना. गांधी मैदान टेंट सिटी में शुक्रवार से आम लोगों की इंट्री बंद कर दी जायेगी. सिर्फ श्रद्धालुओं और टेंट सिटी में रह रहे लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा. यह जानकारी डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने दी है.
उन्होंने बताया कि गांधी मैदान से गुरुवार की मध्य रात्रि गुरु ग्रंथ साहिब को पुन: अपने स्थान पर स्थापित कर दिया जायेगा. इसके साथ ही गुरुपर्व का मुख्य कार्यक्रम का समापन हो जायेगा. डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ न हो, इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव कोशिश की. वह आगत अतिथियों से अपने अनुभव के साथ-साथ खामियों के बारे में भी फीडबैक लिया जायेगा. डीएम ने कहा कि उनकी सराहना हमें उत्साहित करेगी और जो कमियां रह गयी, उसके बारे में विचार किया जायेगा, ताकि भविष्य में ऐसे बड़े आयोजनों में ख्याल रखा जाये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement