33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ताड़ी नहीं, तार-खजूर का रस नीलाम करेगा जल संसाधन विभाग!

पटना : ड़ी के सेवन को ले कर सरकारी प्रतिबंध से निबटने के लिए जल संसाधन विभाग ने अंतत: रास्ता ढ़ूंढ़ ही लिया. 2016-17 में जल संसाधन विभाग ताड़-खजूर के वृक्षों की नीलामी ताड़ी के नाम पर नहीं, बल्कि तार-खजूर के रस के नाम पर करेगा. इस नाम पर जल संसाधन विभाग आरा में 19 […]

पटना : ड़ी के सेवन को ले कर सरकारी प्रतिबंध से निबटने के लिए जल संसाधन विभाग ने अंतत: रास्ता ढ़ूंढ़ ही लिया. 2016-17 में जल संसाधन विभाग ताड़-खजूर के वृक्षों की नीलामी ताड़ी के नाम पर नहीं, बल्कि तार-खजूर के रस के नाम पर करेगा. इस नाम पर जल संसाधन विभाग आरा में 19 जुलाई को ताड़-खजूर के वृक्षों को नीलाम करेगा. आरा के सोन नहर प्रमंडल में पवना लॉक से बघउत लॉक तक जल संसाधन विभाग ताड़-खजूर के वृक्षों की नीलामी करेगा. जल संसाधन विभाग ने नीलामी की शर्त यह रखी है कि नीलामी लेने वाले ताड़-खजूर की ताड़ी का नहीं, बल्कि उसके रस का ही उपयोग करेंगे.
आरा के दोनों लॉकों में 500 से अधिक ताड़-खजूर के वृक्ष हैं. जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ताड़-खजूर वृक्षों की नीलामी लेने वालों को ताड़-खजूर के रस से गुड़ व अन्य सामान बनाने की ही उपयोग किया जायेगा. जल संसाधन विभाग की ताड़-खजूर वृक्षों की नीलामी पर राज्य के ताड़ी व्यावसाइयों की निगाहें लगी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें